What Are the biggest causes of bloating: पेट से जुड़ी कोई भी परेशानी आपको दिनभर परेशान कर सकती हैं। अक्सर खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण ही डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। लेकिन कई बार हेल्दी खाने के बाद भी परेशानी होने लगती हैं। खासकर अगर आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या है, तो आपको ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यह शरीर में किसी समस्या की वजह भी हो सकता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए फंक्शनल मेडिसिन एक्सपर्ट शिवानी बाजवा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें इन कारणों के बारे में।
ब्लोटिंग होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? Main Causes of Bloating
डाइजेस्टिव एसिड की कमी- Low Digestive Acid
ब्लोटिंग होना हमेशा खाने से संबंधित नहीं होता है। कई बार यह निर्भर करता है कि आपका खाना कैसे पच रहा है। अगर पेट में डाइजेस्टिव एसिड कम है, तो इसके कारण खाना ठीक से नहीं पचेगा और आपको ब्लोटिंग होगी। ऐसे में आपको डाइजेस्टिव एसिड बढ़ाने की जरूरत है।
बाइल साल्ट कम होना- Low Bile Salts
बाइल साल्ट लिवर में बनता है और गॉल ब्लैडर में स्टोर होता है। यह बॉडी में कार्ब्स, फैट्स और स्टार्च पचाने में मदद करता है। अगर आपके लिवर में बाइल जूस ठीक से नहीं बन रहा, तो इससे बाइल साल्ट भी कम होगा। इसके कारण आपको स्किन प्रॉब्लम और ब्लोटिंग बार-बार हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- इन 6 कारणों से बढ़ सकती है ब्लोटिंग की समस्या, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
लो पैंक्रियाटिक एंजाइम- Low Pancreatic Enzymes
हमारे पैंक्रियाज में एंजाइम मौजूद होते हैं, जो खाना पचाने के लिए जरूरी हैं। अगर आपके पैंक्रियाज में एंजाइम नहीं बनते हैं, तो इसके कारण खाना ठीक से नहीं पचेगा। ऐसे में शरीर को पोषक तत्व ठीक से सोखने में भी परेशानी होगी। इसके कारण फैट सोल्यूबल विटामिन्स भी बॉडी पर काम नहीं कर पाएंगे।
गट हेल्थ खराब होना- Poor Gut Microbiome In Colon
अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो आपको पेट फूलने की समस्या ज्यादा हो सकती है। खराब गट हेल्थ के कारण कोई भी चीज ठीक से नहीं पच पाती है। इसके कारण खाना पचता नहीं है, तो गैस बनाने लगता है। इस कारण ही पेट फूलने जैसा महसूस होने लगता है। ऐसे में गट में खराब बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जो पाचन क्रिया को नुकसान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या से छुटकारे के लिए इन 3 बीजों को मिलाकर बनाएं ड्रिंक, मिलेगा आराम
बैक्टीरियल इंफेक्शन होना- Bacterial Infection
ब्लोटिंग का कारण पेट में बैक्टीरियल इंफेक्शन होना भी हो सकता है। ऐसे में छोटी आंत में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है। इस कारण पूरी आंत में इंफेक्शन फैल जाते हैं। यह पाचन संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। ब्लोटिंग की समस्या इन्हीं में से एक है।
अगर आपको अक्सर ही ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो यह नॉर्मल नहीं है। ऐसे में आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version