Doctor Verified

क्लैमाइडिया का समय पर इलाज न होने पर क्या होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

What Happens If Chlamydia Goes Untreated In Hindi: क्लैमाइडिया का समय पर इलाज न करने पर महिला और पुरुषों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि दोनों की फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्लैमाइडिया का समय पर इलाज न होने पर क्या होता है? बता रहे हैं डॉक्टर


What Happens If Chlamydia Goes Untreated In Hindi: क्लैमाइडिया एक तरह सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है। यह समस्या क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस बैक्टीरिया के कारण होता है। आमतौर पर क्लैमाइडिया असुरक्षित यौन संबंध बनाने की वजह से होता है। क्लैमाइडिया होने असामान्य तरीके से वजाइनल और यूरेथ्रल डिस्चार्ज होता है। ऐसे में पेशाब करने के दौरान जलन और पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। यूं तो क्लैमाइडिया पूरी तरह ठीक हो सकता है। लेकिन, अगर किसी वजह से लंबे समय तक इसका इलाज न किया जाए, तो कई तरह की अन्य समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। इसकी वजह से महिलाओं के पेल्विक एरिया में दर्द होने लगता है तथा कई अन्य जटिलताएं होने लगती हैं। आज हम जानेंगे कि अगर लंबे समय तक क्लैमाइडिया का इलाज न किया जाए, इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है? आइए, जानते हैं मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से।

महिलाओं के शरीर में क्लैमाइडिया का इलाज न किए जाने का असर- What Happens If Chlamydia Goes Untreated In Women In Hindi

chlamaidiya sti

  1. पेल्विक एरिया में दर्द होनाः क्लैमाइडिया का इलाज न किए जाने पर महिलाओं को पेल्विक एरिया में दर्द होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि क्लैमाइडिया का इलाज नहीं किया गया, जिससे संक्रमण यूट्रस से होते हुए फेलोपियन ट्यूब तक पहुंच जाता है। यह स्थिति महिला की रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को भी प्रभावित करती है।
  2. फर्टिलिटी पर असरः क्लैमाइडिया का इलाज न करने पर महिला की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। जैसा कि कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि क्लैमाइडिया फैलने फेलोपियन ट्यूब तक फैल जाता है। फेलोपियन ट्यूब के खराब होने के कारण इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
  3. एक्टोपिक प्रेग्नेंसीः क्लैमाइडिया का इलाज न किए जाने पर यह पेल्विक एरिया को इफेक्टेड करता है, जिससे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का रिस्क रहता है। ध्यान रखें कि एक्टोपिक प्रेग्नेंसी वह प्रेग्नेंसी होती है, जब भ्रूण गर्भाशय के बाहर ठहर जाता है। यह जानलेवा स्थिति हो सकती है।
  4. एचआईवी का जोखिमः क्लैमाइडिया का इलाज न किए जाने पर महिला को एचआईवी का रिस्क भी बढ़ जाता है। असल में, क्लैमाइडिया के कारण गुप्तांग में सूजन और छाले हो जाते हैं। ऐसे में एचआईवी बहुत आसानी से बॉडी में एंटर कर सकता है। इसलिए, यौन संबंध बनाते वक्त हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए और संक्रमित व्यक्ति के साथ संबंध बनाने से बचना चाहिए।

पुरुषों के शरीर में क्लैमाइडिया का इलाज न किए जाने का असर- What Happens If Chlamydia Goes Untreated In men In Hindi

sti chlamaidiya

क्लैमाइडिया होने पर पुरुषों के टेस्टिकल तक संक्रमण पहुंच सकता है। ऐसे में पुरुषों के टेस्टिकल्स में सूजन आ सकती है और स्पर्म क्वालिटी भी इफेक्ट हो सकती है। नतीजतन, पुरुषों में इंफर्टिलिटी की दिक्कत की आशंक भी बनी रहती है। यही नहीं, क्लैमाइडिया के कारण पुरुषों को प्रोस्टाइटिस भी हो सकता है। हालांकि, ऐसा बहुत ही रेयर मामलों देखने में मिलता है। प्रोस्टाइटिस, प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन को कहते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड ब्लैडर के नीचे स्थित होता है। इस तरह की परेशानी होने पर पुरुषों को पेशाब करने में दिक्कत आती है, पेल्विक एरिया और ग्रोइन में दर्द होने लगता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर कब स्पर्म बनाना बंद कर देता है? डॉक्टर से समझें

Disclaimer