Does Smoking Cause Liver Cirrhosis In Hindi: सिरोसिस एक क्रॉनिक लिवर डिजीज है। यह बीमारी तब होती है, जब हेल्दी लिवर टिश्यूज में स्कार पड़ जाते हैं। सिरोसिस के कारण लिवर सही तरह से काम नहीं कर पाता है, उसकी कार्यप्रणाली प्रभावित होता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी बहुत बुरा असर पड़ने लगता है। लिवर सिरोसिस होने का कारण है फैटी लिवर। फैटी लिवर भी अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। यह दो तरह का होता है। एल्कोहॉलिक और नॉन-एल्कोहॉलिक। इसके अलावा, हेपेटाइटिस सी और क्रोनिक हेपेटाइटिस बी भी लिवर सिरोसिस का कारण हो सकता है। लिवर सिरोसिस होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे थकान और कमजोरी महसूस करना, उल्टी, जी-मचलाना, त्वचा में खुजली होना, भूख में कमी और अचानक वजन का तेजी से घटना। विशेषज्ञों की मानें, तो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से बचना है, तो अपनी लाइफस्टाइल संतुलित बनाए रखें। तो क्या स्मोकिंग करने से भी लिवर सिरोसिस हो सकता है? आइए, जानते हैं सर्वोदय हॉस्पिटल में Director-Gastrentrology and hepatology डॉ. कपिल शर्मा से।
क्या स्मोकिंग के कारण लिवर सिरोसिस हो सकता है?- Can Smoking Cause Liver Cirrhosis In Hindi
कहने की जरूरत नहीं कि स्मोकिंग कई तरह की बीमारियों का कारण होता है। इसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। यहां तक कि स्मोकिंग के कारण पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है, स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या स्मोकिंग के कारण लिवर सिरोसिस हो सकता है? इस बारे में डॉक्टरों का कहना है, "हां, स्मोकिंग के कारण लिवर सिरोसिस हो सकता है। यहां तक कि स्मोकिंग करने से लिवर पूरी तरह डैमेज हो सकता है।" यह सवाल उठता है कि स्मोकिंग किस तरह लिवर स्वास्थ्य को प्रभावित करता है? इस बार में डॉक्टर समझाते हैं, "असल में, स्मोकिंग हमारे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है। जैसे धूम्रपान करने की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस की दिक्कत होती है और शरीर के कई मुख्य कार्यप्रणाली भी बाधित होती है।" आपको बता दें कि सिगरेट में एक किस्म का टॉक्सिन होता है, जिसके कारण लिवर में सूजन आ जाती है और स्कार बनने लगता है। समय पर इस स्थिति का इलाज न किया जाए, तो धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस के संकेत नजर आने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें, आज से ही बनाएं दूरी
लिवर सिरोसिस से कैसे बचें
लिवर सिरोसिस ही नहीं, लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए आपको एक्सपर्ट के बताए गए टिप्स फॉलो करने चाहिए, जैसे-
- स्मोकिंग से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। यह आपके आवर ऑल हेल्थ को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यह सही नहीं है।
- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। बुरी आदतें जैसे शराब का सेवन करना आदि छोड़ दें। यह हेल्थ के लिए सही नहीं है।
- फिजिकली एक्टिव रहें। जब आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे हेल्दी रहने की संभावना दर बढ़ती है।
- ऐसी चीजों का सेवन करें, जो हेल्दी हैं। अनहेल्दी चीजें, जैसे तला-भुना खाना या जंक फूड से दूर रहें। यह लिवर को भी प्रभावित करते हैं और लिवर सिरोसिस के जोखिम कारकों को बढ़ावा देते हैं।
- ऐसी चीजों को सपोर्ट करें, जो लिवर को हेल्दी बनाने में मददगार साबित होते हैं।
- नियमित रूप से लिवर डिजीज स्क्रीनिंग करवाएं। इसमें ब्लड पैनल टेस्ट, लिवर डिजीज स्क्रीनिंग टेस्ट आदि शामिल हैं। इससे लिवर से जुड़ी बीमरियों का पहले से पता चल सकता है और सही समय पर ट्रीटमेंट शुरू किया जा सकता है।
All Image Credit: Freepik