Things That Can Damage Your Liver: लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर में कई तरह के कार्य करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लिवर स्वस्थ रहने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। लिवर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। अधिकतर लोग हार्ट, पेट को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में कई तरह के फूड्स को शामिल करते हैं। यह फूड्स इनकी कार्यक्षमता को सुधार करके इन अंगों को हेल्दी रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हम दिनभर में कई ऐसी चीजें करते हैं, जो सीधे तौर पर हमारे लिवर को प्रभावित करती है। यह चीजें करने से लिवर को नुकसान होने के साथ कई तरह की बीमारियों होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। जैसे लिवर सिरोसिस, फैटी लीवर, लीवर इंफेक्शन और हेपेटाइटिस। लिवर को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ खानपान के साथ सही आदतों को भी फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने से लिवर हेल्दी रहेगा और आप बीमारियों से भी बच पाएंगे। आइए जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। इन आदतों के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना।
कम पानी पीना
कम पानी पीने की वजह से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है। पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। कम पानी पीने से कई तरह की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है और लिवर को कम करने में भी दिक्कत होती है।
अल्कोहल का सेवन
अल्कोहल के सेवन से लिवर को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचता है। अत्याधिक मात्रा में शराब पीने से लिवर में सूजन, लिवर सिरोसिस और यकृत रोग होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता हैं। अल्कोहल लिवर को नुकसान पहुंचाने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी हानिकारक होती है।
स्मोकिंग
सिगरेट का धुआं भी लिवर के लिए नुकसानदायक होता है। सिगरेट के धुएं ऑक्सीडेटिव तनाव होने की संभावना बढ़ जाती है। इस कारण लिवर पर दबाव पड़ता है और लीवर कैंसर होने के चांसेज भी बढ़ते हैं। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सिगरेट पीने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ और पैरों में दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
मोटापा
मोटापा भी सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाता है। अधिक वजन होने के कारण लिवर पर दबाव पड़ता है और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इस समस्या से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें। अधिक तैलीय भोजन और बाहर का खाना अवॉयड करें।
ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन
बहुत अधिक चीनी से बने उत्पादों को सेवन करना लिवर को प्रभावित करता है। अधिक चीनी के सेवन से लिवर पर फैट जमता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए चीनी से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि डाइट में फ्रेश फ्रूट को शामिल करें। इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो लिवर के लिए नुकसानदायक नहीं होती।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों को करने से बचना चाहिए। हालांकि, लिवर में समस्या होने पर डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
वजन घटाने के लिए चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर्स लेना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version