कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ और पैरों में दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

हाई कोलेस्ट्रॉल से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आगे जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर हाथ-पैरों में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ और पैरों में दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


जंक फूड और बाहर का तला भूना खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और बेड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) होते हैं। शरीर में जब एलडीएल का स्तर बढ़ता है, तो आपको मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। नई दिल्ली डॉ. श्रॉफ अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर आपको हाथ और पैरों पर दिखाई देने पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। 

हाई कोलेस्ट्रॉल में हाथ पैरों पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं - Symptoms Of High Cholesterol In hand and Feet In Hindi 

मस्से उभरना 

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर व्यक्ति के हाथों पर मस्से उभर सकते हैं। इन मस्सों को जैंथेल्मा कहा जाता है। जैंथेलस्मा छोटे, पीले और फैट युक्त मस्से होते हैं, जो त्वचा के नीचे विकसित होते हैं, विशेष रूप से आंखों, हाथों और पैरों के आसपास होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन में लिपिड असंतुलन होने का संकेत होता है। 

high cholesterol

गांठ बनाना

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर कुछ व्यक्तियों को हाथों और पैरों में गांठ दिखाई देने लगती है, जो टेंडन में विकसित होती हैं। इस तरह का गांठ जोड़ों के पास बनी दिखाई देती है। ऐसा कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण होता है। परिवार के किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो ऐसे में अन्य लोगों को यह समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

परिफेरियल आर्टरी डिजीज (पीएडी)

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर परिफेरियल आर्टरी डिजीज (पीएडी) हो सकता है। पीएडी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें नसों सिकुड़ने लगती हैं। जिसकी वजह से हाथ-पैरों का रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। ऐसे में हाथ-पैरों में कमजोरी और दर्द महसूस होने लगता है। अगर इस स्थिति को अनदेखा किया जाए तो अन्य गंभीर होने की संभावना बढ़ जाती है। 

घाव धीमी गति से भरना

हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर शरीर में होने वाले घावों को ठीक करने के समय को बढ़ा देता है। विशेष रूप से हाथ व पैरों में लगी चोट के घाव धीमी गति से भरते हैं। इसकी वजह से ट्रामा की स्थिति रिकवरी होने का समय बढ़ जाता है। 

हाथ-पैरों का सुन्न होना

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर नसे सिकुड़ जाती हैं और इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में हाथ और पैर सुन्न हो सकते हैं। इससे ब्रेन के कार्य भी प्रभावित होता है। 

नाखून में बदलाव आना

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर नाखूनों मोटे हो जाते हैं। इसके अलावा, हाथों के नाखूनो का रंग बदल जाता है। नाखूनों पर लकीरे होने लगती है। नसे सिकुड़ने पर नाखूनों में कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें : हाथ-पैर सुन्न होना किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर हाथों और पैरों में दिखाई देने वाली समस्याओं को अनदेखा ना करें। इन लक्षणों के दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

ओवरटाइम करने वाले लोगों को हो सकती हैं ये 6 शारीरिक समस्याएं, जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version