What Foods To Eat And Avoid During Pregnancy In Seasonal Fever In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत जरूरी है कि महिला अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखे। इसके लिए अच्छी लाइफस्टाइल, डाइट, सोने का पैटर्न और रेगुलर एक्सरसाइज जैसी सभी चीजें शामिल होती हैं। विशेषकर, बदलते मौसम में उन्हें इन सब बातों का और भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा क्यों? क्योंकि प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी बहुत ज्यादा वीक हो जाती है। ऐसे में जरा भी लापरवाही बरतने से उन्हें बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याएं हो सकती है। खासकर, मौसमी बुखार इन दिनों प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशान कर सकता है। अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने के और मौसमी बुखार से निटपने के लिए महिलाएं हेल्दी डाइट फॉलो कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वे किस तरह की फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें और किन फूड आइटम्स को डाइट से निकाल बाहर करें। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
प्रेग्नेंसी में मौसमी बुखार होने पर क्या खाएं- Pregnancy Me Bukhar Me Kya Khaye
मौसमी फलों का सेवन करें
प्रेग्नेंसी में मौसमी बुखार होने पर आपको चाहिए कि अपनी डाइट में हेल्दी फ्रूट्स शामिल करें। विशेषकर, मौसमी होते हैं, वे प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा हेल्पफुल होते हैं। मौसमी फलों का सेवन करने से बच्चे की ग्रोथ पर भी अच्छा पड़ता है। मौसमी फलो में आप संतरा, बेरीज आदि फल खाएं। हां, अगर बुखार तेज हो और सर्दी-जुकाम भी हो, तो केला न खाएं। अगर खाना हो, तो एक बार एक्सपर्ट से बात कर लें।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में बुखार कहीं फ्लू के कारण तो नहीं? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
सब्जियों का सेवन करें
प्रेग्नेंसी में मौसमी बुखार होने पर अक्सर कुछ भी खाने की रुचि नहीं रह जाती है। मन खराब रहता है और कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। इसके बावजूद, जरूरी है कि आप इन दिनों ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन करें। वेज सूप आपकी हेल्थ की रिकवरी में मदद कर सकता है। सब्जियों में आप आलू, ब्रोकली आदि चीजें शामिल कर सकती हैं।
साबुन अनाज खाएं
मिलेट, ब्राउन राइस, ओटमील जैसी तमाम चीजें मौसमी बुखार से निपटने के लिए बहुत ही हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपके बच्चे की ग्रोथ और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बुखार में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से
प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं
बुखार के समय अक्सर शरीर में काफी कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को चाहिए कि वे प्रोटीन इनटेक बढ़ाए। प्रेटीन के लिए आप मछली और अंडे जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं। हां, आपको इनसे एलर्जी है या नॉन-वेज नहीं खाती हैं, तो प्रोटीन के लिए अन्य विकल्पों को चुन सकती हैं। इसमें दाल, टोफू आदि चीजें शामिल हैं।
प्रेग्नेंसी में मौसमी बुखार होने पर क्या न खाएं- Pregnancy Me Bukhar Me Kya Na Khaye
जिस तरह प्रेग्नेंसी में मौसमी बुखार होने पर सही डाइट फॉलो करना जरूरी है, उतना ही जरूरी ऐसे फूड आइटम्स से दूर रहना है, जो आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में-
- इन दिनों बासी चीजें बिल्कुल न खाएं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। बासी चीजें आपके बुखार के कंडीशन को भी खराब कर सकती हैं।
- मौसमी बुखार हो या न हो, किसी भी कंडीशन लंबे समय से कटा हुआ फल न खाएं। वहीं, बिना धुला हुआ फल का सेवन करना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
- इन दिनों रॉ-सीफूड और स्मोक्ड चीजों से भी दूर रहें।
- मौसमी बुखार होने पर प्रेग्नेंट महिलाओं को तली-भुनी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। यह उनकी हेल्थ के लिए सही नहीं है।
All Image credit: Freepik