Tue Sep 15, 2026 | 08:00 PM IST

बुखार में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

आप बुखार में मौसमी जूस का सेवन बिना किसी फ्रिक के कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। 

बुखार में आप मौसमी जूस का सेवन कर सकते हैं। यह स्वाद में खट्ठा-मीठा और रिफ्रेशिंग होता है। इससे आपके शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। बुखार में मौसमी जूस के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और साथ ही बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। इसमें अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीडायबिटीक और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वायरल बीमारियों के प्रति आपके शरीर को मजबूत बनाता है। मौसमी के जूस में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, विटामिन बी6, थियामिन, आयरन, फाइबर, जिंक, पोटैशियम, कॉपर, फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग और निखरी नजर आती है। बुखार में डिहाईड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इसे दूर करने के लिए भी आप मौसमी जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए बुखार में मौसमी जूस का सेवन करने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

बुखार में मौसमी जूस का सेवन करने के फायदे

1. भूख बढ़ाने में मददगार 

बुखार के दौरान कई लोगों में भूख की कमी देखने को मिलती है। इससे आपकी शारीरिक क्षमता में भी कमी आने लगती है। लेकिन मौसमी जूस का सेवन करने से आपके शरीर में ऊर्जा और ताकत बनी रहती है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है और भोजन का स्वाद भी बढ़ती है। मौसमी के नियमित सेवन से लार ग्रंथियां उत्तेजित होती हैं, जिससे भोजन का स्वाद अच्छा लगता है। इससे व्यक्ति के अंदर खाने की इच्छा विकसित होती है। 

mosambi-juice-benefits

2. मतली और उल्टी बंद करे

बुखार के दौरान कई लोगों को उल्टी, मतली और जी मिचलाने की समस्या होती है, जिसकी वजह से वे पूरे समय परेशान रहते हैं। इससे राहत पाने के लिए आपको मौसमी का जूस पीना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपके मूड को ठीक करने के साथ-साथ अपच और एसिडिटी की दिक्कत को भी दूर करता है। 

3. बेहतर इम्यूनिटी के लिए 

विटामिन सी से भरपूर मौसमी का जूस आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही यह आपको इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही सर्दी-खांसी, बुखार और संक्रमण से राहत मिल सकती है। यह बैक्टीरियल संक्रमण को भी दूर करता है। 

इसे भी पढ़ें- मौसमी (मौसम्बी) का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, बढ़ती है इम्यूनिटी

4. डिहाइड्रेशन की समस्या में

बुखार के दौरान शरीर का तापमान बढ़ने से आपको डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई बार डिहाईड्रेशन के कारण भी आपको अचानक बुखार, चेतना में कमी और इलेक्ट्रोलाइट अंसुतलन जैसी गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और अन्य खनिजों से शरीर में खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं। 

mosambi-juice-benefits-in-fever

5. हड्डियों को मजबूत बनाए

बुखार के दौरान आपका पूरा शरीर कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में पैरों में दर्द और हड्डियों में कमजोरी की दिक्कत भी आ सकती है। मौसमी के जूस में मौजूद विटामिन सी, कैल्शियम और फोलिक एसिड हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

Blood Infection Diet: ब्लड इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए क्या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 09, 2022 09:25 IST

    Published By : Dipti kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content