महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव और भ्रूण के लगातार बढ़ते आकार की वजह से महिलाओं को हर दिन किसी-न-किसी समस्या के लक्षण महसूस होते हैं। यह समस्या डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को परेशान करती है। डिलीवरी के बाद भी कई महिलाओं को पेट में गैस, अपच व एसिडिटी आदि कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी लेने के साथ ही, महिलाओं को खुद की सेहत पर भी ध्यान देना होता है। अशोक नगर स्थित साईं पॉलीक्लीनिक की स्री रोग विशेषज्ञ विभा बंसल ने बताया कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को गैस की समस्या क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
डिलीवरी के बाद गैस होने के क्या कारण होते हैं? What Causes Of Gas After Delivery In Hindi
डिलीवरी के बाद महिलाओं को गैस की समस्या होना एक आम बात है। लेकिन, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसके कुछ कारणों को आगे बताया गया है।
कब्ज
डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को हार्मोनल बदलाव की वजह से कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण महिलाओं को गैस व अपच की समस्या हो सकती है।
हार्मोन में बदलाव
प्रोजेस्ट्रोन और अन्य हार्मोन की वजह पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। दरअसल, डिलीवरी के बाद महिलाओं के हार्मोन दोबारा नॉर्मल स्थिति में आ रहे होते हैं। जिसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है। यह परेशानी डिलीवरी के कुछ दिनों या सप्ताह भर तक रह सकती है।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान नींद क्यों नहीं आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
पेल्विक फ्लोर की कमजोरी
पेल्विक कई मांसपेशियों का हिस्सा होती हैं, जो प्रेग्नेंसी में गर्भाशय के वजन को होल्ड करता है। डिलीवरी के समय महिलाओं की पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का खिंचाव होता है। डिलीवरी के बाद पेल्विक फ्लोर की मसल्स में कमजोरी आ जाती है, जिसकी वजह से गैस को रोकने में मुश्किल होती है।
सिजेरियन
सिजेरियन के बाद महिलाओं को दवाओं का सेवन करना पड़ता है, जिसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है। डिलीवरी के बाद यह एक आम समस्या मानी जाती है।
डाइट में बदलाव
डिलीवरी के बाद ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार खाने की वजह से भी महिलाओं को गैस की समस्या हो सकती है। इस दौरान आप डाइटीशियन की मदद से डाइट चार्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं कई फायदे, ब्लड प्रेशर और पाचन होता है बेहतर
डिलीवरी के बाद गैस की समस्या को कैसे कम करें? Tips To Relief Gas After Delivery In Hindi
एक्सरसाइज
डिलीवरी के बाद गैस की समस्या को कम करने के लिए महिलाओं को एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसमें मुख्य रूप से पेल्विक फ्लोर की एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है।
डाइट में बदलाव करें
डिलीवरी के बाद महिलाओं को डायटीशियन की मदद से डाइट चार्ट बनवाना चाहिए। इससे आप आहार के कारण गैस की समस्या से बचाव कर सकती हैं। इस दौरान महिलाओं को संपूर्ण पौषण युक्त आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए।
दवाओं को बदलें
अगर आपको डिलीवरी के बाद दवाओं की वजह से गैस की समस्या हो रही है, तो इसे कम करने के लिए आप डॉक्टर से मिलकर दवाओं को बदलने पर विचार कर सकती हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
डिलीवरी के बाद हार्मोन को नॉर्मल लाने के लिए महिलाओं को पर्याप्त मात्रा को पानी पिना चाहिए। इससे महिलाओं के शरीर के टॉक्सिन बाहर होते हैं।
डिलीवरी के बाद किसी भी तरह की समस्या को आप नजरअंदाज न करें। इस दौरान आप तुरंत किसी नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। कई बार महिलाओं को गैस की वजह से पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version