Doctor Verified

बच्चों में खांसी के साथ उल्टी आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

What Causes Cough And Vomiting In Children In Hindi: बढ़ते प्रदूषण या बदलते मौसम के कारण बच्चों को खांसी और उल्टी की समस्या हो सकती है। जानें, ऐसा होने के अन्य कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में खांसी के साथ उल्टी आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से


What Causes Cough And Vomiting In Children In Hindi: इन दिनों प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर क्वालिटी का स्तर 400 पार पहुंच चुका है। ऐसे में न सिर्फ बच्चे बल्कि वयस्कों को भी खांसी और बलगम की उल्टी की समस्या हो सकती है। खासकर, बच्चों की बात करें, तो अगर इन दिनों उनकी सही तरह से केयर न की जाए, उन्हें खांसी, चेस्ट कंजेक्श, थ्रोट इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, आपने कई बार नोटिस किया होगा कि बच्चों को अचानक खांसी शुरू हो गई है। सवाल है आखिर बच्चों को अचानक इस तरह की परेशानी क्यों होती है? आइए जानते हैं नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम से।

बच्चों में खांसी के साथ उल्टी आने के क्या कारण हो सकते हैं- Causes Of Cough And Vomiting In Children In Hindi

what-causes-cough-and-vomiting-in-children-2

छाती में बलगम जमना

मौसम बदलते ही ज्यादातर बच्चों को खांसी-जुकाम जैसी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर समय रहते इन स्थितियों को कंट्रोल न किया जाए, तो ऐसे में छाती में बलगम जम सकता है। आमतौर पर जिन बच्चों को अस्थमा या सांस से जुड़ी समस्या होती है, उनके छाती में बलगम जमने की शिकायत अधिक देखी जाती है। छाती में बलगम जमने के कारण खांसी बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार बच्चे खांसते-खांसते उल्टी कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चों को रात में खांसी आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय

एक्यूट ब्रोंकाइटिस

एक्यूट ब्रोंकाइटिसस वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है। वैसे तो यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। कभी-कभी यह कंडीशन गंभीर हो जाती है। खासरक, तब एक्यूट ब्रोंकाइटिस के कारण लंग्स प्रभावित होने लगता है, जिससे म्यूकस प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को खांसी के साथ-साथ उल्टी होने की समस्या भी देखी जा सकती है। आपको बात दें कि यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं होते हुए भी यह पूरी तरह ठीक नहीं होता है। हां, इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है।

एलर्जी

एलर्जी होने का कोई सटीक कारण नहीं है। कुछ बच्चों को मौसम से एलर्जी होती है, तो कुछ बच्चों को किसी खास किस्म के फूड आइटम से एलर्जी होती है। वहीं, कुछ बच्चे कपड़ों के फैब्रिक से एलर्जिक होते हैं। इसका मतलब है कि कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर बच्चे को एलर्जी क्यों हुई है? लेकिन एलर्जी होने पर बच्चे में कई लक्षण नजर आते हैं, जैसे नाक बहना, आंखों से पानी बहना, थ्रोट इंफेक्शन, नाक का बंद होना आदि। इसी तरह खांसी और उल्टी होना भी एलर्जी का लक्षण हो सकता है। कई बार एलर्जी के कारण बच्चे को सांस लेने में भी तकलीफ होती है। अगर आपके बच्चे को यहां बताए गए लक्षण नजर आने लगे, तो इसकी अनदेखी न करें।

इसे भी पढ़ें: खांसी आने पर उल्टी होना नहीं है सामान्य, जानें इसके कारण और बचाव

बच्चे की खांसी और उल्टी को कैसे मैनेज करें

what-causes-cough-and-vomiting-in-children-1

  • बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट होती है और बॉडी टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसा करके खांसी और उल्टी की समस्या भी कम हो जाती है।
  • बच्चे को शहद खिलांए। शहद में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बच्चे की खांसी और उल्टी को रोकने में मदद करते हैं। यही नहीं, शहद का सेवन करने से बच्चे की नींद में सुधार होता है, जिससे बच्चे की सेहत में बेहतरी नजर आती है।
  • बच्चे को स्टीम लेने में मदद करें। स्टीम लेने से छाती में जमा बलगम कम होता है। इससे बंद नाक, थ्रोट इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है। यहां तक कि स्टीम की मदद से उल्टी की समस्या भी दूर होती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

वायु प्रदूषण से खतरे में है बच्चों का स्वास्थ्य, माता-पिता जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer