Doctor Verified

जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़ा क्यों होता है और इसका इलाज कैसे करें? जानें डॉक्टर से

What Causes a Boil on Inner Thigh and How to Treat It : जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़ा किस कारण होता है? आइए डॉक्टर से इस सवाल का जवाब जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़ा क्यों होता है और इसका इलाज कैसे करें? जानें डॉक्टर से


What Causes a Boil on Inner Thigh and How to Treat It : आमतौर पर फोड़ा निकलना एक ऐसी समस्या है, जिसे कोई भी कंट्रोल नहीं कर सकता है। यह कभी भी शरीर के किसी भी अंग पर निकल सकते हैं। आमतौर पर लोग बॉडी पर निकलने वाले इन फोड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन कुछ अंगों पर निकले फोड़ों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। जैसे कि कई बार लोग जांघ के अंदरूनी हिस्से पर निकल रहे फोड़े (Inner Thigh Boil) की समस्या का सामना करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. आलिया अब्बास रिजिवी, वरिष्ठ सलाहकार - त्वचाविज्ञान, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Alia Abbas Rizivi, Sr. Consultant - Dermatology, Metro Hospital, Noida) से जानेंगे कि व्यक्ति को अंदरूनी जांघ में फोड़ा क्यों निकलता है और इस स्थिति से किस तरह बचा जा सकता है?  

जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़ा क्यों होता है?- Why Does a Boil Occur on the Inner Part of the Thigh

inner thigh boil

जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़ा निकलने की स्थिति दर्दनाक और असुविधाजनक हो सकती है। यह अक्सर लाल, सूजी हुई गांठ के रूप में शुरू होता है और समय के साथ मवाद से भर सकता है। आइए अब इस स्थिति का कारण और प्रभावी ढंग से इलाज का तरीका जान लेते हैं?

जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़े के कारण

  • बैक्टीरियल इंफेक्शन

बता दें कि ज्यादातर फोड़े स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया के कारण होते हैं। यह बैक्टीरिया बालों के रोम (Hair Follicle) या तेल ग्रंथि (Oil Glands) को संक्रमित करते हैं, जिससे सूजन और मवाद बनता है। इस बैक्टीरिया के कारण व्यक्ति के फोड़ा निकल सकता है।

  • फ्रिक्शन और पसीना

दरअसल, जांघ के अंदरूनी हिस्से में कपड़ों और स्किन के आपस में रगड़ने की वजह से फ्रिक्शन पैदा हो सकता है, जिससे फोड़ा होने का खतरा बढ़ जाता है।  साथ ही, कई लोगों को पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में बैक्टीरिया पनपते हैं और फोड़ा हो सकता है।

  • अंदर की ओर उगे बाल

अंदर की ओर उगे बालों की वजह से भी फोड़ा हो सकता है। दरअसल, शेविंग या वैक्सिंग से बाल त्वचा में वापस उग सकते हैं, जिससे जलन और संक्रमण हो सकता है। इस स्थिति में भी फोड़ा होने का खतरा बढ़ सकता है।  

  • कमजोर इम्यून सिस्टम

बता दें कि कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से भी व्यक्ति को फोड़ा हो सकता है। कई लोग डायबिटीज, खराब पोषण या कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं। इन स्थितियों में भी फोड़े होने की संभावना ज्यादा होती है।

  • स्वच्छता का ध्यान न रखना

कई लोग हाइजीन पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में त्वचा को साफ न रखने की वजह से बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, इससे फोड़े समेत कई अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- मसूड़ों में फोड़ा हो जाए तो क्या करना चाहिए? जानें 5 घरेलू उपाय जिनसे मिलेगा आराम 

जांघ के अंदरूनी हिस्से पर फोड़े का इलाज कैसे करें?- How to Treat a Boil on the Inner Part of the Thigh

जांघ के अंदरूनी हिस्से में होने वाले फोड़े की दर्दनाक स्थिति से बचने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि ये कौन-से बचाव टिप्स हैं:

  1. गर्म सेंक का इस्तेमाल - डॉ. आलिया अब्बास रिजिवी ने बताया कि जांघ के अंदरूनी हिस्से में होने वाले फोड़े के दर्द को कम करने और इस स्थिति से प्राकृतिक रूप से बचने में मदद करने के लिए आप उस जगह पर गर्म कपड़े से सेंक कर सकते हैं।
  2. सफाई का ध्यान रखें - बता दें कि फोड़े के संक्रमण को ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए आपको हाइजीन पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में आप फोड़े वाली जगह को हल्के साबुन और पानी से धोकर साफ रख सकते हैं। आप चाहें, तो साबुन का इस्तेमाल करने से बच सकते हैं। साफ पानी की मदद से भी इस जगह को साफ किया जा सकता है।
  3. फोड़े को फोड़ने से बचें - कई लोगों की आदत होती है कि वह चेहरा हो या शरीर का कोई अन्य अंग सभी जगह निकले हुए फोड़ों को फोड़ देते हैं। इससे बैक्टीरिया फैल सकते हैं और संक्रमण ज्यादा फैल सकता है।
  4. एंटीबायोटिक्स की मदद लें- आप अंदरूनी जांघ में हुए फोड़े की समस्या से बचने के लिए ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक्स क्रीम का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के आप इनका इस्तेमाल न करें।
  5. चिकित्सा सहायता लें - अगर यह फोड़ा बड़ा, दर्दनाक या बार-बार हो रहा है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बहुत जरूरी हो जाता है। आपको इस स्थिति को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- चेहरे से फुंसी कैसे हटाएं? जानें इन्हें हटाने रामबाण तरीका 

कुल मिलाकर, जांघ के अंदरूनी हिस्से में होने वाले फोड़े किसी बड़ी समस्या का संकेत नहीं होते हैं। हालांकि, अगर इनका समय रहते और सही तरह से इलाज नहीं किया जाता है, तो यह गंभीर रूप ले सकते हैं। आपको इस स्थिति से बचने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई टिप्स को फॉलो करना चाहिए। ध्यान रखें कि आपको पर्सनल हाइजीन पर खास ध्यान देना चाहिए। इस तरह आप खुद को कई तरह के संक्रमणों से बचा सकते हैं। 

Read Next

गर्मियों में सेंस‍िट‍िव स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं ये 5 इंग्रीडिएंट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट लेने से पहले जरूर करें चेक

Disclaimer