महिलाओं को अक्सर कमर दर्द या जांघों पर दर्द की समस्या बनी रहती है। यह समस्या पीरियड्स और हार्मोनल बदलाव के कारण हो सकती है। कई महिलाओं को जांघों के ठीक ऊपरी भाग के पास (ग्रोइन) में भी दर्द की समस्या रहती है। इस दर्द के कारण महिलाओं को चलने, बैठने और रोजाना के कई कामों को करते समय असहजता हो सकती है। ग्रोइन पेन हल्का से लेकर तीव्र तक हो सकता है। महिलाओं में ग्रोइन पेन के कारण पुरुषों की तुलना में अधिक जटिल हो सकते हैं, क्योंकि यह न केवल मांसपेशियों या हड्डियों से जुड़ा हो सकता है, बल्कि प्रजनन अंगों (reproductive organs) से संबंधित समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं में ग्रोइन पेन के क्या कारण हो सकते हैं?
महिलाओं में ग्रोइन पेन के प्रमुख कारण - Causes of Groin Pain in Women In Hindi
मांसपेशियों में खिंचाव (Groin Strain or Pulled Muscle)
कभी-कभी अचानक झटका लगने, एक्सरसाइज, खेलकूद, भारी सामान उठाने या गलत तरीके से चलने के कारण ग्रोइन एरिया की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इसकी वजह से कुछ महिलाओं को ग्रोइन में पेन हो सकता है।
योनि या प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्याएं (Gynecological Causes)
ग्रोइन एरिया में दर्द कई बार महिलाओं की प्रजनन प्रणाली से संबंधित होता है। इसमें ओविरयन सिस्ट (Ovarian Cyst), एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिज़ीज़ (PID) आदि को शामिल किया जाता है।
प्रेगनेंसी से संबंधित बदलाव (Pregnancy-Related Changes)
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में हॉर्मोनल और शारीरिक परिवर्तन होते हैं, जिनसे ग्रोइन क्षेत्र पर दबाव पड़ सकता है। ग्रोइन एरिया में लिगामेंट्स के ढीलेपन और शिशु का वजन बढ़ने से दबाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से इस हिस्से पर दर्द हो सकता है।
हर्निया (Hernia)
महिलाओं में विशेष रूप से फेमोरल हर्निया पाया जाता है। इसमें आंत का भाग ग्रोइन एरिया में उभर आता है। इसकी वजह से महिला को चलने और खड़े होने में दर्द, गांठ के उभरने आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
हड्डियों से संबंधित समस्याएं (Orthopedic Issues)
कुछ महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में भी ग्रोइन पेन होने लगता है। इन समस्याओं में महिलाओं को हिप अर्थराइटिस और साइटिका को शामिल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Groin Pain: ग्रोइन का दर्द क्यों होता है? जानें इससे बचाव के उपाय
ग्रोइन एरिया में दर्द को नजरअंदाज करना कई बार गंभीर बीमारी को न्योता दे सकता है। महिलाओं के लिए यह क्षेत्र संवेदनशील होता है और इसका दर्द केवल "मसल्स स्ट्रेन" नहीं हो सकता। यह हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन स्वास्थ्य समस्याएं या आर्थोपेडिक स्थितियों का संकेत भी हो सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर आप इस समस्या से बचाव कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version