What Effect does Menopause have on Bones : मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे महिलाओं के पीरियड्स बंद हो जाते हैं। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली एक शारीरिक प्रक्रिया है। बता दें कि मेनोपॉज की उम्र सभी महिलाओं में अलग हो सकती है। आमतौर पर यह स्थिति 45 से 55 साल की उम्र के बीच होती है। बता दें कि मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों में हड्डियां भी शामिल हैं। महिलाओं की हड्डियों पर भी मेनोपॉज का प्रभाव होता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन लेवल में कमी आती है, यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। आइए इस बारे में डॉ. अखिलेश यादव, एसोसिएट डायरेक्टर - ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट मैक्स हॉस्पिटल वैशाली (Dr. Akhilesh Yadav, Associate Director - Orthopedics and Joint Replacement Max Hospital Vaishali) से जानते हैं।
मेनपॉज का हड्डियों पर कैसा असर होता है?- What is the Effect of Menopause on Bones
मेनोपॉज एक महिला के जीवन का प्राकृतिक चरण है, यह पीरियड्स के अंत का प्रतीक होता है। यह चरण आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की आयु के बीच शुरू होता है। इस दौरान शरीर में महत्वपूर्ण हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। इससे एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट आती है। ये हार्मोनल बदलाव हड्डियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हैं। बता दें कि एस्ट्रोजन हार्मोन हड्डियों का निर्माण करने वाले सेल्स का समर्थन करता है और हड्डियों के टिशूज को तोड़ने वाली सेल्स की गतिविधि को सीमित करता है। बता दें कि एस्ट्रोजन हड्डियों की डेंसिटी को बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाता है। बता दें कि मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर गिरता है। ऐसे में हड्डियों के निर्माण (Formation) और पुनर्जीवन (Regeneration) के बीच संतुलन बिगड़ जाता है। इस स्थिति में हड्डियां तेजी से घनत्व खो देती हैं और कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में फ्रैक्चर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
टॉप स्टोरीज़
ऑस्टियोपोरोसिस की हो सकती है समस्या- Osteoporosis can be a Problem
बता दें कि मेनोपॉज के दौरान हड्डियों के नुकसान से जुड़ी सबसे आम स्थिति ऑस्टियोपोरोसिस है। ऐसे में हड्डियां भंगुर और कमजोर हो जाती हैं, जिससे फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या खासकर कूल्हों, रीढ़ और कलाई में हो सकती है। महिलाओं को कमजोर कशेरुकाओं (Vertebrae) के कारण हाइट में कमी और पोस्चर में बदलाव का अनुभव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान बढ़ जाता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा, जानें दोनों के बीच में कनेक्शन
मेनोपॉज के दौरान हड्डियों को कैसे बचाएं?- How to Protect Bones During Menopause
मेनोपॉज के दौरान हड्डियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, महिलाओं को कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, आप पर्याप्त विटामिन-डी ले सकती हैं और वजन उठाने वाले व्यायाम कर सकती हैं। कुछ मामलों में, डॉक्टर हड्डियों के ज्यादा नुकसान को रोकने और फ्रैक्चर के खतरे को कम करने के लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी या दवाइयां खाने की सलाह दे सकता है।
स्वस्थ आहार का सेवन- Healthy Diet Intake
- अगर आप मेनोपॉज के दौरान हड्डियों को होने वाले नुकसान से बचाना चाहते हैं, तो फल और सब्जियां खा सकते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
- मेनोपॉज के दौरान साबुत अनाज का सेवन करके हड्डियों का ख्याल रखा जा सकता है। यह फाइबर और विटामिन के अच्छे स्रोत हैं, जिससे हड्डियों को फायदा होता है।
- बता दें कि लीन प्रोटीन हड्डियों के निर्माण और रखरखाव में मदद करता है। इससे भी शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं।
इन टिप्स को भी कर सकते हैं फॉलो- You can also Follow these Tips
- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए धूम्रपान की गलत आदत से दूरी बनानी चाहिए। इससे हड्डियों के स्वास्थ्य को फायदा हो सकता है।
- अगर आपको अल्कोहल का सेवन करने की आदत है, तो यह आदत हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- आपको नियमित जांच करनी चाहिए। इससे हड्डियों के स्वास्थ्य की निगरानी करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज के कारण मुंह सूखने की समस्या हो सकती है? जानें इनके बीच क्या है कनेक्शन
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हॉर्मोनल बदलावों की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में बोन हेल्थ भी शामिल है। हालांकि, आप ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करके हड्डियों को होने वाली समस्याओं से बचा सकते हैं।