
How To Remove Funsi From Face In Hindi: चेहरे पर एक्ने-पिंपल्स होने की समस्या तो लोगों में काफी देखने को मिलती है। लेकिन कई बार हम देखते हैं कि कुछ लोगों के चेहरे पर फोड़े-फुंसी भी हो जाते हैं। ये आकार में बड़े होते हैं, इनमें काफी सूजन और मवाद भी देखने को मिलती है। इन्हें छूने पर इनमें बहुत दर्द होता है। साथ ही ये बहुत जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं और कई-कई दिनों तक रहते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर चेहरे पर होने वाली फुंसी से कैसे छुटकारा पाएं? क्योंकि इसके कारण न सिर्फ उन्हें काफी असहज महसूस होता है, बल्कि यह उनके चेहरे की सुंदरता को भी प्रभावित करता है। लोग कई-कई दिन घर से बाहर नहीं निकलते हैं, क्योंकि ये देखने में काफी भद्दे लगते हैं। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि इन फुंसियों को जल्दी कैसे ठीक किया जा सकता है और इन्हें चेहरे से हटाने का तरीका (chehre pe funsi hatane ka tarika) क्या है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..
चेहरे से फुंसी हटाने का तरीका- Best Way To Remove Funsi From Face In Hindi
चेहरे से फुंसी कैसे हटाएं, यह जानने से पहले ये समझ लें कि फुंसी अलग-अलग तरह की होती हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर छोटी और पिंपल्स जैसी फुंसी, तो वहीं कुछ के चेहरे पर बड़ी गांठ सी हो जाती है। आपको बता दें कि कुछ फुंसियां पहले पकती हैं और उसके बाद फूट जाती हैं, इससे उनके भीतर की गंदगी बाहर निकल जाती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर आपको कुछ एंटीबायोटिक्स और सूजन कम करने की दवाएं दे सकते हैं। साथ ही फुंसी पर लगाने के लिए ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक मरहम का सुझाव भी दे सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर बड़ी और सूजन वाली फुंसी है, तो उन्हें डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। वहीं, अगर चेहरे पर छोटे मुंहासे और फुंसियां हैं, तो कुछ नुस्खों की मदद से आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं जैसे,
अरंडी का तेल लगाएं
हल्दी की तरह यह भी सूजन कम करने में मदद करता है। साथ ही बैक्टीरिया को भी साफ करता है। आप दिन में 2-3 बार इसे फुंसी पर लगा सकते हैं।
नीम का तेल लगाएं
फोड़े-फुसी जैसी समस्याओं के नीम को रामबाण उपाय माना जाता है। आप नीम का तेल फुंसी पर लगा सकते हैं। दिन में 2-3 बार लगाने से आपको जल्द फुंसी से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में फोड़े-फुंसी होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर हो जाएंगे दाने और रेडनेस
हल्दी लगा सकते हैं
यह सूजन को कम करने और फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में मदद करती है। आप हल्दी में पानी मिलाकर इसका पेस्ट फुंसी पर लगा सकते हैं। रोज दिन में 1-2 बार जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: हल्दी के तेल से दूर होती हैं फोड़े-फुंसी, पिंपल्स जैसी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका
मैग्नीशियम सल्फेट
इसका प्रयोग फुंसी-फोड़े को सुखाने और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। आप गर्म पानी में इसे घोलकर इससे फोड़े की सिकाई कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version