Home Remedies To Remove Pimples On The Body In Monsoon: मानसून के दौरान मौसम मे उमस बढ़ जाती है। जिस कारण शरीर पर पसीना ज्यादा आने लगता है और स्किन पर फोड़े- फुंसी की समस्या हो जाती है। मानसून में स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही के कारण स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मानसून में पसीने के कारण त्वचा पर फोड़े-फुंसी के साथ त्वचा पर जलन, खुजली और कई बार त्वचा काली भी पड़ जाती है। मानसून में फोड़ें-फुंसी स्किन इंफेक्शन के कारण होते हैं और ये चेहरे पर पिंपल्स की तरह नजर आते हैं। अक्सर मानसून में फोड़े- फुंसी को दूर करने के लिए लोग कई तरह के पाउडर और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। यह चीजें कुछ समय के लिए, तो राहत देती है। लेकिन थोड़े समय बाद फिर से फोड़े- फुंसी हो जाते हैं। अगर इनका समय पर इलाज न किया जाएं, तो यह समस्या बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में मानसून में होने वाले फोड़े- फुंसी को दूर करने के लिए घर पर कुछ घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। यह उपाय करने से नेचुरल रूप से फोड़े-फुंसी ठीक होंगे और इनसे राहत मिलेगी। आइए जानते हैं मानसून में फोड़े-फुंसी को दूर करने के उपायों के बारे में।
हल्दी
पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर में होने वाली फोड़े-फुंसी को ठीक करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को संक्रमित जगह 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद पानी से वॉश कर लें।
एलोवेरा जेल
मानसून में स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने से कई तरह के फायदे मिलते है। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा पर हो रहे फोड़े-फुंसी को दूर करने के साथ इसकी जलन को दूर करते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से सूजन और लालिमा से भी राहत मिलती है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा के पत्ते को बीच से काटकर इसका जेल निकाल लें। इस जेल को प्रभावित स्थान पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद स्किन को पानी से धो लें।
नारियल तेल
नारियल तेल किसी औषधी से कम नहीं होता है। यह स्किन की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो फोड़े-फुंसी को दूर करने के साथ जलन से भी राहत देते है। नारियल तेल को फोड़े-फुंसी ठीक होने के साथ यह आसानी से सूख भी जाते हैं। नारियल तेल को फोड़े-फुंसी पर दिन में 1 से 2 बार लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को सिरदर्द होने पर अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
चंदन का पेस्ट
मानसून में शरीर पर होने वाली फोड़े-फुंसी को दूर करने के लिए चंदन का पेस्ट भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चंदन स्किन को ठंडक देने के साथ फोड़े- फुंसी में हो रही जलन को भी दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए चंदन के पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से स्किन को वॉश करें।
नीम
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन पर होने वाली समस्याओं को आसानी से कम करता है। यह स्किन से इंफेक्शन को दूर करने के साथ फोड़े-फुंसी से राहत देता है। नीम का फोड़े-फुंसी पर इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तियों को तोड़कर इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से स्थान को धोएं।
मानसून मे होने वाली फोड़े-फुंसी को दूर करने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, फोड़े-फुंसी पर यह चीजें लगाने से पहले डॉक्टर की राय भी लें सकते हैं।
All Image Credit- Freepik