Expert

लड़कियों के लिए पुश अप्स करने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

पुश-अप करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि लड़कियों के लिए पुश-अप करने के क्या फायदे हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
लड़कियों के लिए पुश अप्स करने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

हेल्दी रहने के लिए हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि हम रोजाना अपनी शारीरिक गतिविधियों में कुछ ऐसी एक्सरसाइज शामिल करें, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो। पुश-अप एक ऐसी ही एक्सरसाइज है, जिसे बिना किसी उपकरण, बिना जिम जाए और बहुत कम जगह पर कभी भी आसानी से की जा सकती है। यह न सिर्फ आपके पूरी शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर करने और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है। लड़कियों के लिए पुश-अप करने भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि लड़कियों के लिए पुश-अप्स करने के क्या फायदे हैं? (push up karne ke fayde for female)


इस पेज पर:-


लड़कियों के लिए पुश-अप करने के फायदे

पुश-अप करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में लड़कियों के लिए भी पुश-अप्स करने के ये फायदे (pushup ke fayde for girl) हो सकते हैं-

1. ऊपरी शरीर और कोर स्ट्रेंथ में बढ़ोतरी

पुश-अप एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो एक साथ शरीर की कई मांसपेशियों पर काम करता है। यह मुख्य तौर पर छाती, कंधे, बाहों के पीछे के हिस्से और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। लड़कियों के लिए ऊपरी शरीर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मजबूत कोर मांसपेशियां शरीर की स्थिरता को बढ़ाती है, जिससे लड़की ज्यादा फुर्तीली और संतुलित बनती है। पुश-अप्स करने से इन सभी मांसपेशियों को एक्टिव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

2. गर्दन, कंधे और पीठ के दर्द से आराम

बहुत सी लड़कियां लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या पढ़ाई करते हुए बैठती हैं, जिससे उनका पोस्चर खराब हो जाता है। इसके साथ ही, कंधों में दर्द और पीठ से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। पुश-अप्स करने से ऊपरी पीठ और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे रीढ़ की हड्डी का संरेखन में सुधार होता है। पुश-अप्स करने से न सिर्फ महिलाओं का पोश्चर अच्छा होता है, बल्कि शरीर संतुलित रहता है, तनाव कम होता है और पीठ दर्द की संभावना कम होती है।

3. मेटाबॉलिज्म तेज होता है

पुश-अप सिर्फ मांसपेशियों को नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह पूरी शरीर की कैलोरी बर्निंग क्षमता बढ़ाता है। जब शरीर में मांसपेशियां बढ़ती है, तो बेसल मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है, जो आराम की मुद्रा में भी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। लड़कियों के लिए पुश-अप्स फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है, पेट की चर्बी कम होती है और शरीर टोन होती है।

1 (47)

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है

पुश-अप्स करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ अक्सर ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों की कमजोरी के जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में पुश-अप्स करने से शुरुआती उम्र में ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बोन डेंसिटी बढ़ता है। पुश-अप्स करने से महिलाओं की कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाता है।

5. रोजमर्रा के कामों में आसानी

पुश-अप्स करने से फंक्शनल फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलती है। पुश-अप्स आपकी ताकत, सहनशक्ति, गतिशीलता और स्थिरता को बढ़ाने में मदद करती है। नियमित रूप से पुश-अप्स करने से भारी सामान आसानी से उठाने में मदद मिलती है, चोट लगने की संभावना कम होती है, शरीर लंबे समय तक काम करने में सक्षम रहता है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर को रोजमर्रा के कामों के लिए तैयार करता है, जिससे आप ज्यादा एक्टिव रहता है और शरीर को ज्यादा एनर्जी महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: 20 पुश-अप्स से करें दिन की शुरुआत, सेहत को म‍िलेंगे ये 7 बड़े फायदे

6. चोट के जोखिम में कमी

शरीर की मांसपेशियां असंतुलित और कमजोर होने के कारण चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पुश-अप्स पूरी शरीर को संतुलित करने में मदद करती है, जिससे कंधे, पीठ, पेट, पैरों और कोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे शरीर स्थिर रहता है और गिरने, मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसलिए, एथलेटिक लड़कियों या खेल-खूद में एक्टिव रहने वाली लड़कियों के लिए पुश-अप्स करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

निष्कर्ष

पुश-अप्स लड़कियों के लिए एक बेहद ही फायदेमंद एक्सरसाइज है, जो शरीर को मजबूत, संतुलित, हेल्दी और लचीला बनाने में मदद करता है। यह किसी भी उम्र में आसानी से किया जा सकता है और नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से पूरे शरीर की फिटनेस को बनाए रखने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • रोजाना पुश अप्स लगाने से कौन से 5 जबरदस्त फायदे होते हैं?

    रोजाना 15 पुशअप्स करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिसमें फंक्शनल क्षमता को बढ़ाने, दिल की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने, कंधों को मजबूत बनाने, लोअर बॉडी में चोट की संभावना कम करने और बेहतर चेस्ट शामिल है।
  • पुशअप करने का सही तरीका क्या है?

    पुश-अप्स सही तरीके से करने के लिए आप अपनी पीठ सीधे रखें, ध्यान रखें कि आपकी पीठ नीचे न झुके और न ही ऊपर की ओर झुके।। साथ ही, अपनी गतिविधियों को कंट्रोल में रखें। याद रखें, आप चाहे किसी भी तरह का पुशअप कर रहे हैं तो अपने शरीर को सीधा रखें, अपने पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ें और अपनी गतिविधियों को कंट्रोल में रखें।
  • कितनी उम्र तक आदमी पुश अप कर सकता है?

    अगर आप हेल्दी हैं और युवा है तो रोजाना 20 से 30 पुश-अप्स कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है या आप ज्यादा उम्र के हैं तो दिन में सिर्फ 15 से 20 पुश-अप्स ही करें। 

 

 

 

Read Next

महिलाएं पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज तो जल्द दिखेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 23, 2025 15:24 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS