True Story

हेल्‍दी डाइट लेकर जोश‍िता ने घटाया 6kg वजन, चीनी और पराठा से बनाई दूरी

हेल्‍दी डाइट के सहारे जोश‍िता ने 2 महीने के समय में 6 क‍िलो वजन घटाया है। जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी से जुड़े सीक्रेट्स। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्‍दी डाइट लेकर जोश‍िता ने घटाया 6kg वजन, चीनी और पराठा से बनाई दूरी

कुछ लोगों का वजन जल्‍दी बढ़ जाता है और कम होने में समय लगता है। वजन कम करने के ल‍िए लोग आजकल कई तरीके आजमाते हैं। कुछ लोग डाइट करते हैं, तो कुछ वेट लॉस प्रोग्राम का ह‍िस्‍सा बन जाते हैं। सब कुछ ट्राई करने के बाद भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता, तो वह तनाव में आ जाते हैं। हमारी आज की वेट लॉस स्‍टोरी भी कुछ ऐसी ही है। व्‍यस्‍त द‍िनचर्या के कारण जोश‍िता का वजन बढ़ गया था। वजन ज्‍यादा होने के कारण उनके सारे कपड़े टाइट होने लगे थे। फ‍िर आख‍िर जोश‍िता ने वजन कैसे घटाया और अपना कॉन्‍फ‍िडेंट दोबारा कैसे हास‍िल क‍िया, यह आपको जरूर जानना चाह‍िए। ओनलीमायहेल्‍थ की 'फैट टू फ‍िट' सीरीज में आज हम जानेंगे जोश‍िता स‍िंह की कहानी, उन्‍हीं की जुबानी।   

weight loss story joshita

प‍िज्‍जा-बर्गर खाने से वजन बढ़ गया 

जोश‍िता ने बताया क‍ि उनकी द‍िनचर्या व्‍यस्‍त रहती है। वह पूरे द‍िन ऑफ‍िस में रहती हैं और इस वजह से उन्‍हें बाहर ही खाकर पेट भरना पड़ता था। उनके ऑफ‍िस के सामने प‍िज्‍जा और बर्गर के आउटलेट हैं। इस वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा। ऐसा ज्‍यादातर उन लोगों के साथ होता है ज‍िनके पास खुद के ल‍िए समय नहीं होता और वह कुक‍िंग नहीं कर पाते। 

रात को खाने की क्रेव‍िंग होती थी 

जोश‍िता ने बताया क‍ि ज्‍यादा काम के बाद जब वह घर लौटतीं, तो उन्‍हें लेट नाइट क्रेव‍िंग होने लगी। खाने का कोई फ‍िक्‍स समय नहीं था और रात को कुछ खाने का मन करता था। वह अपनी पसंदीदा ड‍िश ऑर्डर करके खाती थीं और इस वजह से चेहरे पर सूजन आने लगी थी और वेट बढ़ गया।     

वजन घटाने के ल‍िए डाइट में बदलाव करें 

weight loss tips joshita singh

जोश‍िता ने बताया क‍ि वजन घटाने के ल‍िए उन्‍होंने अपनी डाइट में बदलाव क‍िया है। जैसे- 

  • जोश‍िता ने बताया क‍ि अब वह पहले से ज्‍यादा पानी का सेवन करती हैं। पहले वह द‍िनभर में 1 लीटर पानी ही पीती थीं, अब वह 2 से 3 लीटर पानी पीती हैं। 
  • जोश‍िता ने बताया क‍ि अब वह दोनों टाइम खाने को बाहर से ऑर्डर करने के बजाय एक ही टाइम बाहर खा रही हैं। 
  • इसके अलावा जोश‍िता ने अपनी डाइट में फाइबर र‍िच फूड और सलाद को भी जगह दी है। वह अपनी प्‍लेट के आधे ह‍िस्‍से में सलाद रखती हैं और आधे में खाना। 
  • वजन घटाने के ल‍िए जोश‍िता सुबह जीरा वॉटर या मेथी के दानों से बने पानी को पीकर द‍िन की शुरुआत करती हैं।
  • वजन कम करने के ल‍िए जोश‍िता ने अपनी डाइट से चीनी और पराठे को भी पूरी तरह से हटा द‍िया है।

इसे भी पढ़ें- शादी के दिन दिखना है स्लिम ट्रिम, तो वेट लॉस के लिए अभी से अपनाएं ये 7 टिप्स

वजन घटाने के ल‍िए रोज वॉक करती हूं 

जोश‍िता ने बताया क‍ि वजन कम करने के ल‍िए वह रोज वॉक पर जाती हैं। वॉक के जर‍िए वह द‍िनभर में 5 हजार कदम चल लेती हैं। जो पहले स‍िर्फ 200 से 300 स्‍टेप्‍स थे। जोश‍िता ने बताया क‍ि जब से उन्‍होंने पैदल चलना शुरू क‍िया है, वजन तो घटा ही है, साथ ही शरीर को टोन्‍ड करने में भी मदद म‍िली है। पहले जोश‍िता का वजन 65 क‍िलो था और अब 6 क‍िलो वजन घटाकर उनका वजन 59 क‍िलो है।     

उम्‍मीद करते हैं आपको यह कहानी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।       

Read Next

डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए वॉक, वजन घटाने के साथ शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Disclaimer