Weight Loss Transformation: लोग कहते हैं कि वजन कम करना मुश्किल काम होता है। लेकिन जो लोग वजन कम करते हैं, उनके लिए यह उतना मुश्किल काम भी नहीं है। वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं और तरह-तरह के उपायों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी वजन कम नहीं कर पाते। इसका कारण हैं गलत तरह से डाइट को फॉलो करना और वेट लॉस के गलत तरीकों का अपनाना। इस समस्या को देखते हुए ओनलीमायहेल्थ ने 'फैट टू फिट' सीरीज की शुरुआत की। इस सीरीज में हम आपको ऐसे लोगों की सच्ची कहानियां बताते हैं जिसमें लोगों ने न सिर्फ वजन कम किया है बल्की अपने फिट होने की कहानी भी शेयर की है। आज की कहानी है 30 वर्षीय सांची पाई की जो टोरंटो शहर में रहती हैं। सांची ने 15 महीनों के समय में 40 किलो वजन कम किया है। पहले सांची का वजन 99 किलो था और वजन कम करने के बाद उनका वजन 59 किलो है। चलिए जानते हैं सांची की वेट लॉस स्टोरी।
रोज 1 घंटे पैदल चलने से शुरुआत की- Benefits of Walking For Weight Loss
सांची ने बताया कि ज्यादा वजन के कारण वह प्री-डायबिटीज की स्टेज तक पहुंच गई थीं और उनके शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर भी ज्यादा था। जब तक उन्हें यह एहसास हुआ कि वजन कम करना चाहिए, तब तक वह अपने वजन से चिड़ने लगी थीं। सांची ने सोचा कि छोटा लक्ष्य बनाकर शुरुआत करना सही रहेगा। इसलिए उन्होंने रोज 1 घंटा पैदल चलने से शुरुआत की। इसके बाद सांची ने अपनी डाइट पर फोकस किया और हेल्दी रूटीन फॉलो किया। सांची ने बताया कि वजन कम करने के लिए वह हफ्ते में 2 से 3 दिन कार्डियो और 2 से 3 दिन वेट ट्रेनिंग करती हैं।
डाइट में शामिल किया प्रोटीन- Protein Rich Diet For Weight Loss
सांची ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल किया। वह दिनभर में 3 बड़े मील्स खाती हैं जिसमें लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट शामिल होता है। ब्रेकफास्ट में सांची अंडे और टोस्ट, ओट्स, लंच और डिनर में चिकन और सब्जियां या दाल चावल खाती हैं। सांची ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने चीनी और तला-भुना भोजन खाना छोड़ दिया। वह एल्कोहल या जंक फूड का सेवन नहीं करतीं।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए सोने से पहले रोज फॉलो करें ये 5 आदतें, मिलेगा पॉजिटिव रिजल्ट
वजन घटने से बाल और स्किन बेहतर हो गए हैं- Benefits of Weight Loss
सांची ने बताया कि वजन कम करने के बाद उनकी स्किन और बालों की सेहत अब पहले से अच्छी हो गई है। वह खुद को बहुत खुशनसीब मानती हैं कि उन्होंने इतना ज्यादा वजन कम कर लिया है। सांची ने बताया कि उन्हें अब अपने पुराने कपड़े फिट आने लगे हैं और वह दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं यह देखकर भी उन्हें खुद पर फर्क महसूस होता है। सांची ने बताया कि उनके लिए यह वेट लॉस जर्नी बिल्कुल आसान नहीं थी। कई बार उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वर्कआउट के दौरान उन्हें बैक इंजरी भी हो गई थी। लेकिन इसके बावजूद सांची ने 40 किलो वजन कम किया और प्री-डायबिटीज की समस्या को भी रिवर्स किया।
सांची ने बताया कि वजन कम करने के लिए लगातार अपने लक्ष्य पर बने रहने की जरूरत होती है। कुछ लोग यह समझते हैं कि यह बस कुछ हफ्तों का खेल है। लेकिन यह सच नहीं है। यह हो सकता है कि आपको कुछ हफ्तों में कोई बड़ा बदलाव महसूस न हो, लेकिन जैसे-जैसे आप अपनी वेट लॉस जर्नी में आगे बढ़ेंगे, आपको फर्क महसूस होगा।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।