क्या आपको लगता है कि क्रॉलिंग करना सिर्फ बच्चों का काम होता है? तो आपने इन विचारों को बदल दीजिए। क्रॉलिंग वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फुल-बॉडी वर्कआउट है जो हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है। जब आप क्रॉल करते हैं तो इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। मांसपेशियों में फ्लेक्सिबिलिटी आती है और बॉडी की स्ट्रेन्थ भी बढ़ती है। क्रॉलिंग करने का तरीका सही होना चाहिए ताकि इससे आपका वजन घट सके। आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से मोटापे की समस्या आम बात हो गई है। इसके लिए खानपान और वर्कआउट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना क्रॉलिंग एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
बेबी क्रॉलिंग
बेबी क्रॉलिंग एक्सरसाइज करना सबसे आसान होता है खासकर की उन लोगों के लिए है जो क्रॉलिंग एक्सरसाइज पहली बार ट्राइ कर रहे हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने घुटनों पर बैठ जाएं और ठीक उसी तरह से क्रॉल करें जैसे एक छोटा बच्चा करता है। बेबी क्रॉलिंग करने से आपकी मांसपेशियों को अराम मिलेगा और और बेबी क्रॉलिंग एक्सरसाइज से पहले वार्मअप का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें : दिनभर में कितनी कैलोरीज ले रहे हैं आप? इस तरह करें काउंट ताकि वजन घटाने और फिट रहने में न आए कोई परेशानी
गोरिल्ला क्रॉलिंग
गोरिल्ला क्रॉलिंग करते समय खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि इस एक्सरसाइज में आपको गोरिल्ला की तरह कूदना होता है। इसके लिए आप गोरिल्ला मुद्रा में आकर आगे की ओर जंप करें। लेकिन ध्यान रहे कि इस एक्सरसाइज को अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार ही करें।
बियर क्रॉलिंग
बियर क्रॉलिंग करने से पहले बॉडी को वर्म अप करना जरूरी है क्योंकि इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इस एक्सरसाइज के लिये अपने हिप्स को पुश अप की पोजीशन से थोड़ा ऊपर की ओर ही रखें। फिर अपने घुटनों को हल्के से मोड़ लें। इस दौरान ध्यान रखें कि आपकी पीठ और गर्दन एक सीध में रहें और हाथों और पैरों के बीच में दूरी बनाकर रखें। अब इसी पोजीशन में क्रॉलिंग करें।
लिजार्ड क्रॉलिंग
लिजार्ड क्रॉलिंग को करना थोड़ा आसान होता है। यह शरीर पर दो तरह से काम करता है। पहला कि ये शरीर से फैट बर्न करने में मदद करता है और दूसरा यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
साइड वेज क्रॉलिंग
साइड वेज क्रॉलिंग करने के लिए आपको प्लैंक पोज में जाना होता है। फिर इसमें आगे की ओर न जाकर दाहिने अथवा बाएं साइड क्रॉल करना है। इस प्रक्रिया को आप 6 बार दोहरा सकते हैं। पहली बार में दाएं तरफ क्रॉल करें। दूसरी बार बाएं तरफ क्रॉल करें। इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से बढ़ते वजन में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : वजन को कैसे प्रभावित करता है लिपोइक एसिड, जानें क्या है इस एसिड के फायदे और नुकसान
क्रॉलिंग एक्सरसाइज शायद आपको वजन घटाने का अच्छा तरीका न लगे, लेकिन क्रॉलिंग एक्सरसाइज शरीर की उन मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं जिन्हें आप हमेशा इग्नोर करते हैं।
Read More Article Weight loss In Hindi