बीमारियों से बचे रहना है तो संतुलित रखें अपना वजन, जानें वेट लॉस के लिए कुछ खास व्यायाम

वजन कम करना इतना मुश्किल भी नहीं, आप बिना उपकरण के भी वजन कम कर सकतीं हैं। आइए जानिए कैसे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारियों से बचे रहना है तो संतुलित रखें अपना वजन, जानें वेट लॉस के लिए कुछ खास व्यायाम

आप वजन कम करना चाहतीं हैं, लेकिन आपको लगता है कि इसके लिए जिम जाना जरूरी है या वजन कम करने वाले उपकरणों का होना आवश्यक है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप इन दोनों सुविधाओं के बिना भी वजन कम कर सकती हैं। 

इसके लिए बस आवश्यक है एक नियमित दिनचर्या की। जिसमें आप रोज कुछ व्यायाम करें और अपनी डाइट का ध्यान रखें। आपको जल्दी ही महसूस होगा कि बिना उपकरणों के भी आपको मनचाहा परिणाम मिल रहा है। बस आपको उन व्यायामों की सही जानकारी होनी चाहिए जो आपको कामयाब होने में मदद कर सकें।

शरीर के ऊपरी हिस्से की चर्बी कम करने वाली कसरतें या व्यायाम

insidefat

शरीर के ऊपरी हिस्से की चर्बी कम करने के लिए मुख्यता व्यायाम सबसे ज्यादा लाभदायक है वह है पुशअप, पुशअप शफ्ल और चेस्ट स्क्वीज़। 

एक्‍सरसाइज करने का तरीका: 

सबसे पहले कोई चटाई या दरी बिछालें व हाथों के बल लेटें। अपने हाथों को बिल्कुल सीधा रखें। ताकि पूरे शरीर का भार आपके हाथों पर टिका रहे। उसके बाद धीरे-धीरे अपने सीने को नीचे की तरफ लाएं कुछ सेकंड्स के लिए उसी अवस्था में रहें। फिर वापस पहली अवस्था में आ जाएं। 10 से 12 बार करें।

अब पहली वाली अवस्था में रहते हुए अपने दाईं तरफ के हाथ को धीरे-धीरे ऊपर की ओर लेकर जाएं साथ ही अपना उसी तरफ का पैर भी ऊपर की ओर करें। फिर बायें हाथ व पैर से बिल्कुल वैसे ही करें जैसे दाईं तरफ वाले हाथ या पैर से किया। कुछ देर इस अवस्था में रुके फिर वापस पहली अवस्था में आ जाएं। 12 से 15 बार करें।

अब खड़ीं हो जाएं। दोनों हाथों को अपने सामने ले आएं और हाथ जोड़ने वाली मुद्रा बना लें। ध्यान रखें कि दोनों हाथों को ऐसे ही रखे रखे, अपनी छाती को जितना हो सके उतना सिकोड़ने की कोशिश करें। 20 बार दोहराएं।

insideexerciseforweightloss

इसे भी पढ़ें : सिर्फ खराब डाइटिंग और एक्सरसाइज की कमी ही नहीं, ये 5 अंजान कारण भी हो सकते हैं आपके भारी वजन का कारण

बाहों की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम

अक्सर महिलाएं अपनी बेडौल बाहों की वजह से भी  परेशान रहतीं हैं। इन बेडौल बाहों को शेप में लाने के लिए ट्राइसेप्स डिप, प्लैंक अप-एंड-डाउन कीजिए।

एक्‍सरसाइज करने का तरीका

किसी कुर्सी या टेबल के आगे पीठ कर खड़े हो जाएं। अपने हाथों को उन पर टिका दें। अब पैरों को सामने की ओर फैलाएं। बाहों को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठने की कोशिश करें। कुछ देर इस अवस्था में रुकें। फिर वापस पहली वाली अवस्था में आएं। ध्यान रखें कि आपके हाथ बिल्कुल सीधे रहें, मुड़ने नहीं चाहिए। इस व्यायाम के दौरान आपको अपनी ऊपरी बाहों पर जोर महसूस होना चाहिए। 8 से 10 बार करें और धीरे-धीरे इस को बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: फैट के कारण गर्दन हो गई 'गायब'? घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज और पाएं गर्दन पर चढ़े फैट से छुटकारा, जानें तरीका

हाथों को जमीन पर टिका कर उस पर पूरे शरीर का भार डालते हुए लेटें। आपका चेहरा फर्श की ओर होना चाहिए। धीरे-धीरे दोनों हाथों को मोड़ते हुए पूरे शरीर का भार दोनों कोहनियों पर ले आएं। दोनों हाथ सामने की तरफ हो और पूरे शरीर का भार कोहनियों पर। फिर वापस पहली वाली अवस्था में आते हुए शरीर का भार दोनों हाथ की हथेलियों पर ले आएं। ऐसा आठ से 10 बार करें।

Read more articles on Weight Management In Hindi

Read Next

प्रेगनेंसी के बाद अखरोट वजन कम करने में कैसे फायदेमंद हो सकता है, जानिए

Disclaimer