प्रेगनेंसी के बाद खराब हो चुका था फिगर, प्रियंका ने ये 7 Rules अपनाकर घटाया 18 किलो वजन

बच्चे की डिलीवरी के बाद वजन कम करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। लेकिन कई ऐसी मॉम्स हैं जिन्होंने इस चैलेंज को अपनाया है और वजन कम किया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी के बाद खराब हो चुका था फिगर, प्रियंका ने ये 7 Rules अपनाकर घटाया 18 किलो वजन

प्रेगनेंसी के दौरान और बच्चे की डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। बढ़ते वजन के बाद महिलाओं को एक ही चिंता सताती है कि इसे अब कम कैसे किया जाए। वजन कम करने के लिए कुछ महिलाएं जिम जाती हैं, डायटीशियन से अपने लिए स्पेशल डाइट प्लान्स बनवाती हैं। हालांकि इन सब चीजों को एक साथ फॉलो करना बहुत ही मुश्किल होता है। प्रियंका भी बच्चे की डिलीवरी के बाद बढ़ते वजन से काफी परेशान थीं। काफी वक्त तो उन्हें यह बात समझ नहीं आई कि आखिरकार वजन कम करने के लिए किया जाए। वेट लॉस जर्नी के लिए प्रियंका खुद को सेल्फ मोटिवेशन दिया। 

प्रियंका का कहना है कि बच्चे के जन्म से पहला उनका वजन 52 से 54 किलो के बीच थी। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उनका वजन 75 किलो हो गया। प्रियंका खुद एक फिटनेस इंटरप्रेन्योर हैं। वो न सिर्फ खुद को हेल्दी रखती हैं बल्कि दूसरों को भी क्या खाना चाहिए, किस वक्त खाना चाहिए इसके लिए मोटिवेट करती रहती हैं। इसलिए उन्हें वेट लॉस करने के लिए किसी विशेषज्ञ से मदद नहीं लेनी पड़ी। उन्होंने अपनी सूझबूझ और अपने बॉडी के हिसाब से डाइट प्लान का चुनाव किया। प्रियंका का कहना है कि एक खास तरह के डाइट प्लान को फॉलो करके उन्होंने अपना 18 किलो वजन कम किया। अब प्रियंका का वजन 57 किलो है।

3 सप्ताह में कम किया वजन

प्रियंका का कहना है कि हर महिला के लिए डिलीवरी के बाद वजन कम करना एक चैलेंज है, क्योंकि ये वो वक्त होता है जब हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह के बदल चुकी होती है। उन्होंने कहा कि प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने के लिए धैर्य और दिमाग को एकाग्र करने की जरूरत होती है। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने वजन घटाने के लिए 7 रूल्स को फॉलो लिया। आइए जानते हैं प्रियंका ने डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए कौन से 7 रूल्स को फॉलो किया।

इसे भी पढ़ेंः Fat to Fit: 1000 करोड़ के चैलेंज में मंत्री ने 4 महीने में घटाया 15 किलो वजन

सही खाने का चुनाव

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वजन को कम करने के लिए सही खाने का चुनाव करना बहुत जरूरी है। वजन घटाने के लिए खाने में कैलोरी की जगह पोषण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता होती है। इसलिए उन्होंने खाने में खजूर, पपीता, सलाद, दाल को चुना। वेट लॉस जर्नी के दौरान प्रियंका ने सिर्फ घर का बना हुआ खाना ही खाया। 

भूख से थोड़ा कम

अक्सर देखा जाता है कि इंसान भूख से ज्यादा खाता है। लेकिन प्रियंका ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने वजन घटाने के लिए सिर्फ इतना खाया, जिससे उन्हें पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ लगा। उनका मानना है कि हम पेट से ज्यादा मानसिक तौर पर भूख को महसूस करते हैं। 

हेल्दी स्नैक्स को दी प्राथमिकता

खाने के अलावा वजन कम करने के लिए प्रियंका ने अपने स्नैक्स पर भी फोकस किया। वो अपने स्नैक्स में सिर्फ हेल्दी चीजें ही खाती थीं। वो अपने आसपास हमेशा अनसाल्टेड नट्स, फ्रूट्स, ग्रीक योगर्ट, प्रोटीन बार रखती थीं, ताकि भूख लगने पर वो हेल्दी चीजें ही खाएं।

इसे भी पढ़ेंः वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खाएं ये 5 देसी और हेल्दी मीठी डिश, शरीर में बढ़ने लगेगा मांस

चीनी और तले हुए खाने को कहा ना

जैसा की एक्सपर्ट्स बताते हैं कि वजन कम करने वाले लोगों को चीनी और तले हुए खाने से दूरियां बना लेनी चाहिए वैसा ही प्रियंका ने भी किया। प्रियंका का कहना है कि शुरुआत में चीनी और तले हुए खाने से दूरी बनाने में उन्हें परेशानी हुई, लेकिन 21 दिन में उन्हें इसकी आदत पड़ गई। वजन घटाने के बाद भी प्रियंका ने इन चीजों से दूरी बनाई हुई है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और जुम्बा

डाइटिंग के साथ वजन कम करने के लिए प्रियंका ने जमकर पसीना बहाया। प्रियंका सप्ताह में तीन बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 1-2 बार ज़ुम्बा किया करती थीं। इसके अलावा वो छत पर चढ़ने के लिए लिफ्ट नहीं बल्कि सीढ़ियों का सहारा लेती थी। 

फोटो साभारः इंस्टाग्राम

 

Read Next

वजन तेजी से करना है कम? ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 4 हेल्दी स्मूदी

Disclaimer

TAGS