Smoothie for Weight Loss : वजन घटाने के लिए हम में से कई लोग कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो वजन को घटाने के लिए हेल्दी डाइट का चुनाव करते हैं। अगर आप अपना वजन घटाना चाह रहे हैं, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट का चुनाव करें। हेल्दी डाइट आपके शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही शरीर में होने वाली अन्य परेशानियों को भी दूर कर सकता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो कुछ बेहतरीन आहार को अपने डाइट में शामिल करें। इन आहार में सबसे पहले ब्रेकफास्ट का नाम आता है। ब्रेकफास्ट हमेशा हैवी होना चाहिए। हैवी ब्रेकफास्ट लेने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हैवी और हेल्दी लेना चाहते हैं, तो स्मूदी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जी हां, स्मूदी का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाता है। साथ ही इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। आइए जानते हैं वजन को घटाने के लिए कौन सा स्मूदी हेल्दी हो सकता है?
वजन घटाने के लिए हेल्दी स्मूदी
1. मील रिप्लेसमेंट स्मूदी (Meal Replacement Smoothie)
स्मूदी को स्वास्थ्य को हेल्दी रखने वाला फास्ट फूड माना जाता है, क्योंकि आप स्मूदी को सिर्फ पांच मिनट में बना सकते हैं। इससे आपके पेट बी लंबे समय तक भरा रहता है। आइए जानते हैं इस स्मूदी को तैयार करने की विधि-
इसे भी पढ़ें -फलों का जूस या स्मूदी, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से
इस स्मूदी को तैयार करने के लिए 1 एवोकाडो, वर्जिन नारियल तेल, कुछ बादाम लें। सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद आप इसे गिलास में सर्व करें। इसके ऊपर चिया सीड्स डालें। रोजाना इस स्मूदी को पीने से आपके शरीर के भरपूर रूप से हेल्दी फैट और प्रोटीन मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
2. एंटी-इंफ्लेमेटरी स्मूदी (Anti-Inflammatory Smoothie)
शरीर के पुराने से पुराने सूजन को कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इस स्मूदी को बनाना भी बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी विधि-
ग्राइंडर में 1 से 2 टमाटर, ऑलिव ऑयल, पालक की कुछ पत्तियां, कुछ फल, बेरीज, संतरा, नींबू का रस, अदरक, लहसुन और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करके पीस लें। अब इसे गिलास में सर्व करके अपना पसंदीदा सीड्स जैसे- चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स से सजाएं। अब इस स्मूदी को आप पी सकते हैं। यह वजन घटाने के साथ-साथ शरीर की सूजन को कम कर सकता है।
3. ग्रीन स्मूदी (Green Smoothie)
वेट लॉस के लिए यह स्मूदी काफी हेल्दी और स्वादिष्ट माना जाता है। अगर आप पहली बार स्मूदी ट्राई कर रहे हैं, तो इसे जरूर लें। आइए जानते हैं इसकी विधि-
ब्लैंडर में 1 कप पालक डालें। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकता है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें। इसके बाद इसमें आम, अनानास और केले जैसे फल डाल सकते हैं। इसके बाद दोबारा इसे ब्लैंड करें। आप चाहें, तो इसमें कुछ क्रीम भी डाल सकते हैं। इसके बाद ब्लैंड करके इसे गिलास में सर्व करें। यह काफी हेल्दी होता है।
4. पाइनएप्पल जिंजर स्मूदी (Pineapple Ginger Smoothie)
ताजे अदरक और पाइनएप्पल से तैयार स्मूदी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे आप अपने शरीर का वजन घटा सकते हैं। साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने में मदद करेंगी ये 6 तरह की प्रोटीन स्मूदी, जानें घर पर कैसे बनाएं
स्मूदी तैयार करने के लिए सबसे पहले अदरक को छील लें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर लें या बारीक काट लें। ताकि यह आसानी से पीस सकें। इसके बाद 1 कप अनानास डालें। अब दोनों को अच्छे से पीस लें। इसके बाद आप इसे एक गिलास में सर्व करें। इस स्मूदी से आपके शरीर का वजन तेजी से घट सकता है।
वजन को घटाने के लिए आप इन स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि समस्या होने से पहले बचाव किया जा सके।