Benefits of Coconut Water For Skin: शरीर हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को कूलिंग इफेक्ट्स देने के साथ एक्टिव रखने में मदद भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल पानी त्वचा में निखार लाने में भी मदद कर सकता है? जी हां, नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाकर लोच लाने में मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-एजिंग गुण त्वचा को जवां रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन इन सभी फायदो के लिए जरूरी है नारियल पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करना। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं त्वचा पर नारियल पानी इस्तेमाल करने के तरीके।
चेहरे पर नारियल पानी कैसे इस्तेमाल करें - How To Use Coconut Water On Face
नारियल पानी से बनाएं टोनर
नारियल पानी का इस्तेमाल टोनर की तरह भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको आधा कप नारियल पानी के साथ 2 चम्मच गुलाब जल मिलाना है। मिक्सचर बनाकर एक स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। इसे दिन में 2 से 3 बार टोनर से स्टोर करें। इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करने से चेहरे पर फ्रेशनेस बनी रहेगी। गुलाब जल स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
नारियल पानी का फेस पैक
फेस पैक तैयार करने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। नारियल पानी को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से त्वचा को गहराई तक नमी मिल सकती है। यह स्किन को ग्लोइंग और शाइनी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े- नारियल पानी का फेस पैक रोज नारियल पानी पीने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
नारियल पानी का मेकअप रिमूवर
नारियल पानी का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर की तरह भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको मेकअप हटाने हुए नारियल पानी का इस्तेमाल करना है। इसके अलावा आप चेहरा धोने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल पानी से बनाएं क्लींजर
चेहरे से धूल-मिट्टी हटाने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल पानी से क्लींजर बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच नारियल पानी लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिक्सचर को चेहरे पर क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम करने में मदद करेगा। वहीं नारियल पानी त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े- नारियल पानी पीने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे, बढ़ता है चेहरे का ग्लो
नारियल पानी का स्क्रब
नारियल पानी का स्क्रब त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। इसका स्क्रब तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच ओट्स लीजिए। अब इसमें जरूरत अनुसार नारियल पानी मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इसे हल्के हाथों से 4 मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें और सादे पानी से चेहरा धो लें। अगर आप पहली बार नारियल पानी का इस्तेमाल स्किन के लिए कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।