Ways To Keep The Body Hydrated Before Chhath Fast: छठ पूजा इस बार 17 से 20 नवंबर तक मनाई जाएगी। यह त्योहार बिहार, झारखंड और यूपी में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य भगवान और उनकी बहन छठी माया की पूजा की जाती है। 4 दिनों तक चलने वाला यह पर्व में लोग व्रत लोग बड़ी श्रद्धा से रखते हैं। यह उपवास काफी लंबा होता है। ऐसे में इस व्रत को शुरू करने से पहले ही कुछ उपायों को फॉलो किया जा सकता हैं। इस व्रत में व्रत रखने वाला व्यक्ति बिना खाए- पिएं रहने के साथ पानी भी नहीं पीता है। ऐसे में कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लेकिन अगर व्रत रखने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ उपायों को किया जाएं, तो शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से छठ व्रत से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या खाएं।
नारियल पानी
जिन लोगों को छठ का व्रत रखना होता है। उनको थोड़े दिन पहले से ही नियमित तौर पर नारियल पानी अवश्य पीना चाहिए। नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी। नारियल पानी पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।
छाछ
छठ व्रत रखने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ का सेवन भी जरूर करना चाहिए। छाछ के सेवन से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ शरीर को एनर्जी मिलती है। छाछ के सेवन से सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती है।
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में इन सब्जियों को रखने की न करें गलती, स्वाद के साथ बिगाड़ सकती हैं सेहत
जूस
छठ व्रत रखने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए जूस पीना भी जरूरी होता है। जूस पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलती है और कमजोरी की समस्या नहीं होती है। जूस शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बाहर का जूस न पीकर घर पर बनाया हुआ ताजा जूस का सेवन करें।
नींबू पानी
छठ व्रत रखने से पहले व्रती को नींबू पानी का भी सेवन करना चाहिए। नींबू पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रलाइट्स की कमी पूरा होने के साथ शरीर को एनर्जी मिलेगी। नींबू पानी के सेवन से प्यास कम लगती है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। नींबू पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियाम, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन सी।
केला
छठ व्रत रखने से पहले केला का सेवन किया जा सकता हैं। केला शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरकर भी रखता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और कैल्शियम। यह पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्या को भी दूर करता हैं।
छठ व्रत से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो इन उपायों को करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik