मानसून के मौसम में ज्यादातर लोग बालों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस मौसम में स्कैल्प पर रूसी और दाने की परेशानी जितनी तेजी से बढ़ती है, उतनी तेजी से ड्राई बालों की समस्या भी बढ़ती जाती है। ऐसे में आप बालों के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है बालों में अखरोट का तेल लगाना। एक ऐसा तेल है, जो एक साथ आपके बालों को कई परेशानियों को कम सकता है। पर इसके लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं बस घर में ही आप इसे आसानी से बना सकता है। वहीं घर के बने इस तेल को इस्तेमाल करने के भी कई फायदे हैं, तो आइए जानते हैं अखरोट का तेल बनाने का तरीका और इसके फायदे।
अखरोट का तेल बनाने का आसान तरीका
- - घर में अखरोट को सूखा कर उसे पीस कर रख लें।
- -थोड़ा सा पानी उबालें और फिर इसमें ये पाफडर मिला लें। इसे 10 मिनट तक उबलने दें।
- -गाढ़ा होने के बाद उसे उतार लें।
- -अब इसमें हल्का सा कोई और तेल मिला लें। फिर पकाएं।
- - एक बार जब यह अपना रंग बदले लगे तो उतार लें।
- - ध्यान रखें कि इस तेल को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है और फिर आपको नया बनाना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : करी पत्ता-मेथी दाने और ये 3 तेल ढलती उम्र में मलाइका के बालों को दे रहे पोषण और चमक, जानें हेयर ब्यूटी सीक्रेट
टॉप स्टोरीज़
कैसे करें बालों के लिए अखरोट के तेल का इस्तेमाल?
रूसी से निजात पाने के लिए
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा प्रकाशित एक शोध में यह पाया गया है कि अखरोट के तेल का उपयोग करके आप पुरानी रूसी तक से छुटकारा पा सकते हैं। यहां तक कि रूसी के कारण बाल झड़ने की परेशानी पर भी इससे काबू पाया जा सकता है। माना जाता है कि अखरोट में जिंक पाया जाता है, जो स्कैल्प में आवश्यक तेल का उत्पादन करने में मदद करता है और रूसी से निजात पाने में लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए स्कैल्प में अखरोट के तेल से मालिश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस इस तेल में कपूर और नीम की पत्तियों को मिला कर गर्म करना है और उससे स्कैल्प का मसाज करना है।
बेजान बालों के लिए
अखरोट में मौजूद पोषक तत्वों की मदद से आप अपने बेजान बालों में जान ला सकते हैं। दरअसल अखरोट के तेल में केसर मिला कर इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद आयरन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और ऑक्सीजन संचार अच्छा करता है, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिल सकती है। जिंक भी रूसी की वजह से होने वाले हेयरलॉस को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसका कॉपर बालों को फिर से उगाने में लाभकारी है। इसलिए हर बाल शैंपू करने से पहले बालों का इस तेल का इस्तेमाल करके गहराई से मसाज करें।
इसे भी पढ़ें : Rice Mask: झड़ते-टूटते, रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं, तो सुबह के बचे चावल से बनाएं ये खास हेयर मास्क
बालों के विकास में है मददगार
अखरोट के तेल में कुछ विटामिन और बायोटिन होते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत जरूरी है जो बालों के झड़ने का सामना कर रहे हैं। यह भी माना जाता है कि तेल में पोटेशियम होता है जो बाल बढ़ने में मदद कर सकता। साथ ही ये यह जड़ों को मजबूत करता है। इस तरह अखरोट के तेल का इस्तेमाल करके आप बालों के अत्यधिक झड़ने की परेशानी से बच सकते हैं।
तो हर बार शैंपू करने से पहले अपने बालों पर अखरोट का तेल लगाएं और जड़ों की अच्छी तरह से मालिश करें। ये हर मौसम आपको बालों को रूसी और स्कैल्प संक्रमण आदि से बचाए रखेगा। तो एक बार घर बैठे अखरोट से तेल बनाएं और उसे अपने बालों के लिए आजमा कर देखें।
Read more articles on Hair-Care in Hindi