अखरोट को आपकी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अखरोट आपके वजन कम करने के साथ-साथ एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है। यही वजह है कि अखरोट के तेल को आपके स्किन केयर में शामिल किया जाता है। क्योंकि अखरोट के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन्स होते हैं, जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह न केवल आपकी त्वचा बल्कि आपके बालों को भी लंबा, घना और मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह आपकी चेहरे की झुर्रियों समेत कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। आइए यहां डा. अजय राणा, डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन सेे जानते हैं अखरोट के तेल के ब्यूटी बेनिफिट्स और अखरोट का तेल बनाने का तरीका बताते हैं।
घर पर अखरोट का तेल बनाने का तरीका
टॉप स्टोरीज़
सामग्री :
- आधा कप साबुत अखरोट
- डेढ़ कप वेजिटेबल ऑयल
अखरोट का तेल बनाने की विधि :
- सबसे पहले माइक्रोवेव मे अखरोट को प्रीहीट करने रख दें।
- अब पैन में पानी को उबालें और फिर इसमें अखरोट डाल दें।
- लगभग 4-5 मिनट उबलने के बाद आप छलनी से पानी और अखरोट को छान दें।
- इसके बाद आप उबले हुए अखरोट को अलग-अलग करके बेकिंग शीट पर रखें। अब अखरोट को सुनहरा-भूरा होने तक बेक करें।
- दोनों तरफ बेक करने के बाद आप अखरोट को माइक्रोवेव से निकालें और ठंडा कर दें।
- अब अखरोट बेलन की मदद से कूट लें। ध्यान रहे कि उनका बारीक पाउडर न बनाएं।
- अब एक जार में अखरोट के छोटे टुकड़े और वेजिटेबल ऑयल को मिला लें और कुछ समय के लिए कर रख दें।
- कुछ दिन बाद जब तेल का रंग बदल कर हल्का गहरा हो जाए, तो अखरोट को जार से निकाल लें। आपका वॉलनट ऑयल तैयार है।

त्वचा के लिए अखरोट के तेल के फायदे
डा. अजय राणा, डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन बताते हैं कि अखरोट का तेल आपको कई त्वचा संबंधी समस्याओं को लड़ने में मदद कर सकता है। यहां अखरोट के तेल के कुछ फायदे दिए गये हैं:
- अखरोट के तेल में कई पोषक तत्व होते है, जो स्किन के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। वॉलनट ऑयल यानि अखरोटा का तेल त्वचा के विकास को उत्तेजित करता है, सूजन संबंधी स्किन डिसऑर्डर्स से लड़ता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।
- अखरोट के तेल के नियमित उपयोग से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर करने में मदद मिलती है। यह समय के साथ स्किन की थिन लाइन्स और रिंकल्स को गायब करने में मदद करता है और एक्ने से लड़ने में भी मदद करता है।

- अखरोट का तेल डार्क सर्कल्स को कम करने और थकी हुई स्किन को तरोजाता बनाने में मदद करता है।
- यह दाद या कैंडिडिआसिस जैसे फंगल इन्फेक्शन से लड़ता है। इसके साथ् ही अखरोट ऑयल के साथ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों से इन्फेक्टेड स्किन में नियमित मालिश से त्वचा को ठीक करने में मदद मिलती है।
- ज्यादातर स्किन की समस्याएं अन्हेल्थी एनवायरनमेंट में होने से उत्पन्न होती हैं। जिसमें सोरायसिस जैसे गंभीर समस्या भी शामिल है, ऐसे में अखरोट के तेल का उपयोग आपकी त्वचा के इलाज में मददगार है।
- सप्ताह में एक बार अखरोट का तेल का उपयोग करके फेस पैक बनाकर लगाएं, यह स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है।
Read More Article On Skin Care In Hindi