Akhrot or Pista Khane ke Fayde: अखरोट और पिस्ता, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट में कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, अगर पिस्ता की बात करें, तो इसमें पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज होते हैं। अगर आप इन दोनों का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, खून की कमी दूर होती है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं, उनके लिए अखरोट और पिस्ता का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिकी की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अखरोट और पिस्ता खाने के फायदे (Akhrot or Pista Khane ke Fayde)-
अखरोट और पिस्ता खाने के फायदे- Walnut and Pista Benefits in Hindi
1. हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए
अखरोट और पिस्ता, हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना अखरोट और पिस्ता का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होगा। अखरोट और पिस्ता, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। दरअसल, इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हृदय को नुकसान पहुंचाने से बचाते हैं। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाएं भीगे हुए अखरोट और काजू, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
2. वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अखरोट और पिस्ता का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अखरोट और पिस्ता में फाइबर होता है, जो भूख को कम करता है। इससे ओवरइटिंग से बचाव होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा, अखरोट और पिस्ता में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वजन को नियंत्रण में रखता है। अखरोट और पिस्ता, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाते हैं, जिससे वजन कम होता है।
3. ब्रेन के फंक्शन को बढ़ावा दे
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, तो ब्रेन के फंक्शन को बढ़ावा देता है। अगर आप रोजाना अखरोट और पिस्ता का सेवन करेंगे, तो इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है। साथ ही, अल्जाइमर रोग का जोखिम भी कम होगा। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको अखरोट और पिस्ता को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखे
ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए अखरोट और पिस्ता खाना बेहद फायदेमंद होता है। अखरोट में पोटैशियम अधिक होता है, जो हृदय रोगियों के लिए लाभकारी होता है। अखरोट और पिस्ता, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, तो रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करते हैं।
इसे भी पढ़ें- अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन
5. इम्यूनिटी बूस्ट करे
स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में अखरोट और पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। अखरोट में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसके अलावा, अखरोट और पिस्ता खाने से आयरन की कमी भी दूर होती है।
अखरोट और पिस्ता का सेवन कैसे करें?- How to Eat Walnuts and Pista in Hindi
- आप अपनी डाइट में अखरोट और पिस्ता को शामिल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप एक गिलास पानी में अखरोट की गिरी और पिस्ता डालें।
- इन्हें रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- अब सुबह खाली पेट अखरोट और पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।
- रोजाना अखरोट और पिस्ता खाने से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी।
आप भी अपनी डाइट में अखरोट और पिस्ता शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो अखरोट और पिस्ता का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।