शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है। सेहतमंद रहने के लिए विटामिन बी9 यानी फोलिक एसिड बहुत जरूरी है। इसे फोलासीन और फोलेट के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन बी9 शरीर में डैमेज हो चुकी सेल्स को रिपेयर करता है। यह शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए के उत्पादन में भी मदद करता है। प्रेगनेंसी में शिशु के सही विकास, पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने, तनाव को कम करने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखने में भी विटामिन बी9 मददगार साबित होता है। शरीर में विटामिन b9 की कमी के करण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी9 की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। तो चलिए, जानते हैं शरीर में विटामिन b9 की कमी होने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं (Vitamin B9 Ki Kami Ke Lakshan) और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है -
विटामिन बी9 की कमी के लक्षण - Vitamin B9 Deficiency Symptoms
शरीर में विटामिन बी9 की कमी होने पर आपको ये लक्षण नजर आ सकते हैं -
शरीर में खून की कमी - Anaemia
विटामिन बी9 की कमी का पहला लक्षण शरीर में खून की कमी हो सकता है। दरअसल शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी9 की कमी हो जाती है, तो इससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या में कमी आ जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो यह विटामिन बी नहीं की कमी के कारण हो सकता है।
थकान और कमजोरी - Weakness
अगर आपको लगातार थकान कमजोरी महसूस होती है तो यह भी विटामिन बी9 की कमी का लक्षण हो सकता है। रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम होने पर शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण थकान कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। इसके कारण त्वचा का रंग पीला नजर आने लगता है।
बाल सफेद होना - Grey Hair
विटामिन बी9 की कमी के कारण बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी होते हैं। शरीर में विटामिन बी नाइन की कमी के कारण बालों के झड़ने और बालों के सफेद होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से दांत कमजोर होते हैं? जानें कैसे करें इसकी कमी पूरी
मुंह में छाले - Mouth Ulcers
अगर आपको मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं, तो यह भी विटामिन बी9 की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में विटामिन बी9 की कमी के कारण जीभ में सूजन और मुंह में छाले हो सकते हैं।
चिड़चिड़ापन - Irritation
विटामिन बी9 की कमी के कारण मस्तिष्क में फील गुड केमिकल्स का उत्पादन कम हो जाता है जिससे व्यक्ति का मूड खराब रहता है। शरीर में विटामिन बी की कमी के कारण व्यक्ति को चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। विटामिन बी9 की कमी के कारण डिप्रेशन भी हो सकता है।
पेट संबंधी समस्याएं - Stomach Related Diseases
विटामिन बी9 की कमी के कारण कब्ज, जी मिचलाने या दस्त की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, पाचन को बेहतर बनाने के लिए फोलिक एसिड जरूरी होता है। शरीर में विटामिन बी9 की कमी के कारण पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं।
विटामिन बी की कमी को कैसे पूरा करें - Vitamin B9 Sources
विटामिन बी9 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में फोलेट से भरपूर आहार शामिल कर सकते हैं।
हरी सब्जियां - Green Vegetables
विटामिन बी9 की कमी को पूरा करने के लिए आप ब्रोकोली और पालक जैसी हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में फोलेट पाया जाता है, इसलिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
सोयाबीन - Soyabean
सोयाबीन में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी9 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। सोयाबीन खाने से शरीर को मिलती है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
बादाम - Almonds
हमारे स्वास्थ्य के लिए बदाम बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन b9 मौजूद होता है। इसके अलावा यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है। रोजाना बादाम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। बादाम खाने से मेमोरी भी बूस्ट होती है। स्किन और बालों के लिए भी बादाम बहुत फायदेमंद होता है।
राजमा - Rajma
राजमा में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद होता है। शरीर में विटामिन बी9 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में राज में जरूर शामिल करें। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।
अंडा - Eggs
विटामिन बी9 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अंडा भी जरूर शामिल करें। अंडे में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
एवोकाडो - Avocado
एवोकाडो का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी6 विटामिन बी9, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। विटामिन बी9 की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में एवोकाडो जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: विटामिन P क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में