'खस' जड़ी बूटी है सेहत के लिए इन 7 तरीकों से फायदेमंद, जानें इसका उपयोग

आयुर्वेद में खस नाम से पाए जाने वाली औषधि सेहत को कई समस्याओं से दूर रखने में उपयोगी है। जानते हैं इसके उपयोग करने का तरीका और नुकसान...
  • SHARE
  • FOLLOW
'खस' जड़ी बूटी है सेहत के लिए इन 7 तरीकों से फायदेमंद, जानें इसका उपयोग

आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां मौजूद हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में उपयोगी हैं। आज हम फिर एक औषधि लेकर आए हैं जिसका नाम है खस (Khus)। बता दें कि हिंदी में खस को खसखस, बेना, गनरार आदि के नाम से जानते हैं। वही इंग्लिश में खसखस ग्रास या वेटीवर ग्रास के नाम से भी जानते हैं। इसका प्रयोग इसकी जड़ या पौधे की जड़ से बना तेल आदि के उपयोग से किया जाता है। यह न केवल आंखों के लिए फायदेमंद है बल्कि ये बुखार, सूजन, उल्टी की समस्या, पेट के कीड़े आदि को दूर करने में भी उपयोगी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इसके उपयोग से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही उसके नुकसान और उपयोग करने के तरीके के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - बवासीर के समस्या को करे दूर

बवासीर के इलाज में खसखस आपके बेहद काम आ सकता है। बवासीर होने पर व्यक्ति को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है और उसे बैठने में भी परेशानी होती है। ऐसे में खसखस के सेवन से बवासीर की समस्या से लाभ मिल सकता है। लेकिन इसकी सीमित मात्रा की जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

2 - चेचक को कहे बाय

जब किसी व्यक्ति को चेचक की समस्या होती है तो उस समस्या के साथ-साथ व्यक्ति जलन और दर्द से भी परेशान रहता है। ऐसे में बता दें कि इस परेशानी को दूर करने में खस आपके बेहद काम आ सकता है। आपको खसखस को पीसकर एक बारीक चूर्ण बनाना होगा और उस चूर्ण से लैप तैयार करके प्रभावित स्थान पर लगाना होगा। ऐसा करने से चेचक की समस्या से लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार पवांड जड़ी-बूटी है इन 5 समस्याओं में फायदेमंद, जानें प्रयोग का तरीका और कुछ नुकसान

3 - पेट के कीड़ों को करे दूर

पेट में कीड़े की समस्या बच्चों के साथ-साथ अब बड़ों में भी देखी जा रही है। बता दें कि इस समस्या को खत्म करने में खसखस आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप खस का सेवन करें। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो सकती है।

4 - सूजन से दिलाए छुटकारा

खस शरीर की किसी भी तरह की सूजन को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप खस का सीमित मात्रा में सेवन करें। ऐसा करने से सूजन की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन खस की सीमित मात्रा के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना होगा।

5 - अत्यधिक पसीने से दिलाए राहत

अक्सर लोग गर्मियों में अत्यधिक पसीने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण व्यक्ति को जलन और खुजली का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बता दें कि खस इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। आप खसखस के जड़ों को पीसकर उसका चूर्ण तैयार करें अब उसमें पानी मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को पूरे शरीर पर मलें। ऐसा करने से अधिक पसीना आने की समस्या दूर हो जाएगी।

6 - शरीर की जलन को करे दूर

शरीर की चर्बी को शांत करने में भी खस आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप खस की जड़ों को पीस लें और एक लेप तैयार करें। अब उस लेप को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से शरीर की जलन दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद में चित्रक जड़ी-बूटी है बड़ी फायदेमंद, जानें इसके 7 फायदे और कुछ नुकसान

7 - खून की कमी से दिलाए छुटकारा

बता दें कि शरीर में खून की कमी होना यानी एनीमिया की समस्या हो जाना। यह समस्या आयरन की कमी के कारण होती है। ऐसे में खसखस के उपयोग से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप खस की जड़ का सेवन करें। ऐसा करने से खून की कमी की समस्या दूर हो जाएगी। खस की मात्रा का पता लगाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

खसखस से होने वाले नुकसान

किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ खस के साथ भी है। बता दें कि उपयोग के तौर पर आप खस की जड़ और खस के पौधे की जड़ से बना तेल का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन इन दोनों की मात्रा यदि शरीर में ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- एलर्जी, उल्टी, जी मचलाना, खुजली आदि ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर से इसकी तय सीमा का ज्ञान देना जरूरी है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि खस के उपयोग से सेहत को काफी फायदे होते हैं। लेकिन इसकी अधिकता से सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में ऊपर बताई गई चीजों का उपयोग करने से पहले खसखस की सीमित मात्रा का ज्ञान ले लें। उसके बाद ही इसका उपयोग करें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ shutterstock से ली गई हैं।

Read More Articles on ayurveda in hindi

Read Next

जलकुंभी के सेवन से मिलता है थायराइड, हाई बीपी, अस्थमा जैसी इन समस्याओं में लाभ, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer