Fri Sep 11, 2026 | 10:48 PM IST

आयुर्वेद के अनुसार पवांड जड़ी-बूटी है इन 5 समस्याओं में फायदेमंद, जानें प्रयोग का तरीका और कुछ नुकसान

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी में से एक जड़ी बूटी का नाम है पवांड। जानते हैं इस जड़ी बूटी के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का तरीका...

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज हम फिर एक चमत्कारी जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं। इस जड़ी बूटी का नाम है पंवाड (Pavaand)। बता दें कि पंवाड को चकवड़ के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इंग्लिश में इसे वाइल्ड सैना (wild Senna) नाम से जानते हैं। वहीं पंवाड हृदय रोग, कफ की समस्या, दाद की समस्या आदि से राहत दिला सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी समस्याएं हैं जिनको पंवाड जड़ी बूटी ठीक कर सकती है। साथ ही इसके नुकसान और उपयोग के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा

आजकल लोग गलत उठने बैठने के तरीके के कारण या भारी वजन उठाने के कारण कमर दर्द का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बता दें कि कमर दर्द को कम करने में पंवाड के बीज आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि सबसे पहले पंवाड के बीजों को भूनें और उन्हें पीस लें। अब पीसने के बाद उसमें घी मिलाएं और मीठा मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से कमर दर्द से राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- अनंतमूल का पौधा आता है कई बीमारियों के इलाज में काम, जानें इसके 5 फायदे, प्रयोग का तरीका और नुकसान

2 - दाद की समस्या को करें कम

बता दें कि दांत और चर्म रोग से राहत दिलाने में पंवाड आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप सबसे पहले पवांड का काढ़ा बनाएं और उस काढ़े से प्रभावित स्थान को समय-समय पर धोते रहें। ऐसा करने से दांत के साथ-साथ चर्म रोग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

3 - सूजन को करे कम

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सूजन के कारण काफी दिक्कत का सामना करते हैं। बता दें कि पवांड शरीर के किसी भी सूजन को कम करने में उपयोगी है। ऐसे में आपको सबसे पहले पवांड के बीजों को उबालना होगा और उन बीजों को पीस लें। अब इसमें के बाद उसका पेस्ट बना लें अब प्रभावित स्थान पर लगाएं ऐसा करने से सूजन जल्दी उतर सकती है।

4 - खून को करे साफ

रक्त को शुद्ध करने में भी पवांड आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे मैं आप पवांड को शक्कर और जी के साथ खाएं। ऐसा करने से रक्त में शुद्धि आती है। ध्यान दें कि रक्त को शुद्ध करने में पवांड आपके बेहद काम आ सकता है।

इसे भी पढ़ें- निर्मली (Nirmali) के बीज, जड़ और फल के 8 फायदे और कुछ नुकसान

5 - माइग्रेन से मिलेगी राहत

बता दें कि माइग्रेन का दर्द असहनीय होता है। ऐसे में माइग्रेन के दर्द को कम करने में सवाल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में पवांड के बीजों को पीसें और उसमें कांची को मिलाएं। अब बने पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से आराम मिलता है।

पंवाड के नुकसान

बता दें कि पवांड बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बच्चों को इसका सेवन कराने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। पवांड से एलर्जी होने पर भी तुरंत इसका सेवन बंद कर दें। 

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पवांड सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। खासकर बच्चों की डाइट में इसे जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी है। अगर आप किसी स्पेशल डाइट को फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस जड़ी बूटी को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर है।

ये लेख आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik)  से बातचीत पर आधारित है।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Shutterstock से ली गई हैं।

Read More Articles on ayurveda in hindi

Read Next

अमड़ा के इस्तेमाल से सेहत को हो सकते हैं ये 10 फायदे, इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Garima Garg

Garima Garg

सब-एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में सब एडिटर पद पर काम कर रही गरिमा गर्ग को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। वह जर्नलिज्‍म में पिछले 3 साल से सक्रिय हैं। गरिमा को एजुकेशन के साथ-साथ हेल्‍थ और फिटनेस से जुड़ी खबरों और फीचर लेखन की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 3 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिख रही हैं। इससे पहले गरिमा अमर उजाला और दैनिक जागरण की सखी मैगजीन में लेखन का कार्य कर चुकी हैं। गरिमा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 18, 2021 00:00 IST

    Published By : Garima Garg

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content