Sat Sep 12, 2026 | 12:58 AM IST

वरुण का पौधा है इन 8 बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और प्रयोग

वरुण के पौधे में कई बीमारियों को दूर करने के गुण होते हैं। आयुर्वेद में इसकी पत्तियों, छाल और फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। जानें इसके फायदे

हमारे देश में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति सदियों पुरानी है। आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियां कई बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद करते हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है वरूण के पौधे, इसे कई लोग क्राटाइवा नूरवाला नाम से भी जानते हैं। इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी किया जाता है। आयुर्वेद में वरुण का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि वरूण को साधारण भाषा में बरना, लेंगम ट्री नाम से भी जाना जाता है। इसके पौधे की जड़, तने, फूल और पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। स्वाद की बात की जाए, तो यह थोड़ा कसैला और कड़वा होता है। वरुण की तासीर गर्म होती है, जो वात दोष को दूर करने में हमारी मदद करता है। वरूण के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। भारत में इसका इस्तेमाल काफी वर्षों के किया जा रहा है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके कुछ फायदे और नुकसान-

किडनी की पथरी को दूर करे वरुण का पौधा, जानें इसके अन्य 7 फायदे

1. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे वरुणा

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि वरुण पित्त दोष को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आर लिवर से जुड़ी परेशानियां दूर कर सकते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर के अतिरिक्त Bilirubin (बिलीरुबिन) को शरीर से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। ऐसे में शरीर को मेटाबॉलिज्म रेट बूस्ट होता है, जिससे आपका वजन खुद-ब-खुद कम हो सकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए आप वरुण के छाल से काढ़ा तैयार करके पी सकते हैं। 

2. किडनी पथरी को करे दूर वरुण

किडनी और मूत्राशय की पथरी को दूर करने में वरुण हमारी मदद कर सकता है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि वरुण की छाल का इस्तेमाल करने से मूत्रमार्ग की पथरी को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर नियमित रूप से वरुण की छाल से काढ़ा तैयार करके पिया जाए, तो इससे किडनी की पथरी को बाहर निकाला जा सकता है। यह किडनी की पथरी को मूत्रमार्ग से बाहर करता है। साथ ही बड़े साइज की पथरी को छोटा करने में आपकी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें - घुटने के पिछले हिस्से में गांठ (बेकर्स सिस्ट) होने पर इन 5 आयुर्वेदिक नुस्खों से करें इलाज

3. गाउट की समस्या से राहत दिलाए वरुण

वरुण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो गाउट की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, वात दोष को दूर करके गाउट की परेशानी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में वरुणा की तासीर गर्म होती है, जो वात दोष को दूर करता है। परिणामस्वरूप इससे गाउट की समस्या दूर की जा सकती है। इसके अलावा गाउट से ग्रसित लोगों में सूजन और जलन की परेशानी भी कम की जा सकती है। गाउट में होने वाली समस्या को दूर करने के लिए वरुण की छाल में थोड़ा ऑलिव ऑयल मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

4. फोड़ों को ठीक करने में लाभकारी है वरुण

शरीर के ऊतकों में मवाद भरने से फोड़े की समस्या होती है। फोड़ा होने से प्रभावित हिस्से में दर्द, सूजन और जलन की परेशानी होती है। इन सभी परेशानियों को दूर करने में वरुण आपकी मदद करता है। डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी के मुताबिक, वरुण में वात और पित्त दोष को दूर करने का गुण होता है, जो सूजन और मवाद को दूर करने में आपकी मदद करता है। शरीर में होने वाले फोड़े-फुंसी की परेशानी को दूर करने के लिए वरुण की छाल का पाउडर लें। इसमें नारियल का तेल मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे फोड़े-फुंसी की परेशानी दूर होगी। 

5. कब्ज को दूर करे वरुण

कब्ज की परेशानी को दूर करने में वरुण काफी फायदेमंद हो सकता है। वरुण में मौजूद औषधीय गुण मल को आसानी से बाहर निकालने और बाउल मूवमेंट को ठीक करने में हमारी मदद करता है। इसमें मौजूद गुण भोजन को पचाने में आपकी मदद करता है। कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए वरुणा के फूलों से चाय तैयार करके पिया जा सकता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी। 

6. भूख न लगने की समस्या से दिलाए छुटकारा

कुछ लोग भूख न लगने की समस्या से परेशान होते हैं, जिसकी वजह से उनका शारीरिक विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है। ऐसे में वरुण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए वरुण के पाउडर को शहद में मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे भूख न लगने की परेशानी दूर होगी। साथ ही अन्य समस्याएं भी कंट्रोल में होंगी। 

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेदिक के अनुसार नागफनी के 10 फायदे और 5 नुकसान

7. चेहरे की झुर्रियां दूर करे वरुण

वरुण के पौधे में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की झुर्रियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से ड्राई स्किन और फाइन-लाइन को दूर किया जा सकता है। इससे आपकी स्किन जवां दिखेगी। साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम होंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए वरुण के छाल के पाउडर में नारियल तेल मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन के मुंहासे, झुर्रियां और अन्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

8. घाव को भरने में मदद करे वरुण

वरुण के इस्तेमाल से आप अपने घाव को जल्दी भर सकते हैं। इसके लिए आपको वरुण के पाउडर को अपने प्रभावी हिस्से पर लगाना होता है। इससे घाव के सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही स्किन को पुर्नस्थापित भी किया जा सकता है। घाव को भरने के लिए 1/4 टी स्पून वरुण की छाल का पाउडर लें। इसमें नारियल तेल मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे घाव जल्दी भरेगा। 

इसे भी पढ़ें - ब्लड क्लॉटिंग को दूर करने के लिए आजमाएं ये 6 नैचुरल ब्लड थिनर्स

वरुण के नुकसान (Side Effects of varuna Plant)

  • अगर आप कोई अन्य दवाई (होम्योपैथिक या एलोपैथिक) की ले रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें। वरुण के इस्तेमाल से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
  • अगर आप एक से अधिक सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो डॉक्टरी सलाह पर ही वरुणा का सेवन करें। 
  • अधिक मात्रा में वरुण का सेवन न करें। इससे पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर ही वरुण का सेवन करें। बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन करने से बचें। साथ ही इसकी उचित मात्रा भी डॉक्टर से जरूर जानें।

Read More Articles on ayurveda in hindi 

Read Next

बरगद के पेड़ का दूध पीने से शरीर को मिलते हैं ये 4 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 23, 2021 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content