Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

Doctor Verified

ये 7 लक्षण हो सकते हैं मूत्राशय की दीवार में सूजन के संकेत, जानें इसका कारण और इलाज

मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जानें इसके लक्षण और इलाज के बारे में।

हमारे शरीर में मूत्राशय एक महत्वपूर्ण अंग है जिसमें पेशाब इकठ्ठा होता है। मूत्राशय में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन होने पर या किसी तरह की समस्या आने पर इसकी दीवार में सूजन और थिकनेस आ जाती है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में Urinary Bladder Wall Thickening कहा जाता है। मूत्राशय में बहुत ज्यादा देर तक पेशाब के इकठ्ठा होने की वजह से भी इसकी दीवार में सूजन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। शुरुआत में मूत्राशय की दीवार में थिकनेस या सूजन की समस्या के लक्षण दिखने पर इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है लेकिन अधिक समय तक इस समस्या के बने रहने के कारण कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। मूत्राशय की दीवार में थिकनेस या सूजन के क्या कारण हैं, इसके लक्षण क्या हैं और इस समस्या का इलाज कैसे किया जाता है? आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

मूत्राशय की दीवार में सूजन के कारण (Urinary Bladder Wall Thickening Causes)

Urinary-Bladder-Wall-Thickening

मूत्राशय में अधिक समस्या तक पेशाब के इकठ्ठा होने के कारण भी इसकी दीवार में सूजन की समस्या हो सकती है। स्टार हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक पेशाब से जुड़े संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। मूत्राशय की दीवार में थिकनेस और सूजन के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : ब्लैडर कैंसर (मूत्राशय के कैंसर) से बचना है तो आज से अपनाएं ये 3 आदतें, जानें किन्हें होता है खतरा

1. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई)

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) के कारण मूत्राशय की दीवार में थिकनेस की समस्या हो सकती है। यूटीआई के कारण कई हो सकते हैं लेकिन इसकी वजह से मूत्राशय में समस्याएं होती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई इन्फेक्शन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ज्यादातर लोगों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या शारीरिक संबंध बनाने के कारण होती है।

2. कैंसर की बीमारी

कैंसर के कारण मूत्राशय की दीवार में सूजन और थिकनेस की समस्या हो सकती है। मूत्राशय से जुड़े कैंसर के कारण यह समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। धूम्रपान करने या तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें : पेशाब की थैली में पथरी के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Urinary-Bladder-Wall-Thickening

3. असामान्य ऊतकों की वृद्धि

मूत्राशय की दीवार में असामान्य ऊतकों की वृद्धि के कारण ट्यूमर की समस्या हो जाती है जिसके चलते मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस आ जाती है। फाइब्रोमा एक और सौम्य मूत्राशय ट्यूमर इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार माने जाते हैं। 

4. कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी

मूत्राशय की दीवार में सूजन या मोटापन कीमोथेरेपी के कारण भी हो सकता है। कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण मूत्राशय की दीवार में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके आलावा किसी भी रेडिएशन थेरेपी से गुजरने के बाद मरीज को यह समस्या हो सकती है।

इसके आलावा मूत्राशय की दीवारों में सूजन या मोटापन मूत्राशय की पथरी, ट्यूमर और इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है।

मूत्राशय की दीवार में सूजन के लक्षण (Urinary Bladder Wall Thickening Symptoms)

मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या में आपको पेशाब करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पेशाब करते समय आपको अधिक जोर देना पड़ सकता है। इसके अलावा इस समस्या में पेशाब से जुड़ी आदतों में बदलाव भी देखने को मिलता है। मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या के प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

1. बार-बार बुखार आना।

2. पेशाब करते समय दर्द।

3. पेशाब करने में दिक्कत या अधिक जोर लगाना।

4. पेशाब के रंग में बदलाव।

5. पेशाब से दुर्गंध आना।

6. किडनी में दर्द।

7. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन।

इसे भी पढ़ें : ब्लैडर (मूत्राशय) को रखना है स्वस्थ तो आज से अपना लें ये 5 आदतें, दूर रहेगा इंफेक्शन और किडनी रोगों का खतरा

मूत्राशय की दीवार में सूजन का इलाज (Urinary Bladder Wall Thickening Treatment)

मूत्राशय की दीवार में सूजन या थिकनेस की समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर सबसे पहले पेशाब की जांच करते हैं। इस जांच में संक्रमण और अन्य चीजों की जांच की जाती है। इसके बाद मरीज की स्थिति के आधार पर उसका इलाज किया जाता है। अगर यह समस्या कैंसर के कारण हो रही है तो मरीज की सिस्टोस्कोपी जांच की जा सकती है। इलाज में आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन की सलाह दी जाती है। हर मरीज का इलाज समस्या के कारण और उसके लक्षणों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से संपर्क जरूर करना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

गाल पर सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें 5 उपाय ज‍िनसे जल्‍द मिल सकती है सूजन से राह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2022 00:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content