ज्यादा जम्हाई क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

जब हम थकान या तनाव महसूस करते हैं, तो हम खुद ही जम्हाई लेने लगते हैं। यह शरीर की एक स्वचालित प्रतिक्रिया है। अत्यधिक जम्हाई लेना स्वास्थ्य स्थिति का संकेत हो सकता है। जानें जम्हाई लेने के कारण और इलाज
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा जम्हाई क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज


excessive yawning reasons: जम्हाई मुंह खोलने, गहरी सांस लेने और फेफड़ों को हवा से भरने की ज्यादातर अनैच्छिक (yawning meaning in hindi) प्रक्रिया है। थकान और तनाव की वजह से यह एक बहुत ही स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। जम्हाई आमतौर पर नींद या थकान से शुरू होती है। कुछ जम्हाई छोटी होती है, जो खुले मुंह से सांस छोड़ने से पहले कई सेकंड तक चलती हैं। जम्हाई के साथ आंखों में पानी आना, खिंचाव हो सकता है। वैसे तो जम्हाई आना सामान्य है, लेकिन जब अत्यधिक जम्हाई आती है तो इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार होते हैं। यानी ज्यादा जम्हाई क्यों आती है? चलिए जनरल फिजिशयन एम.के.सिंह से विस्तार से जानते हैं इस बारे में- 

ज्यादा जम्हाई के कारण (excessive yawning reasons)

1. नींद की समस्या

ज्यादा जम्हाई का एक सामान्य कारण थकान है। जिन लोगों को पर्याप्त नींद लेने में कठिनाई हो रही है,  वे खुद को सामान्य से बहुत अधिक जम्हाई लेते हुए पा सकते हैं। अगर आपको दिन के दौरान लगातार थकान या नींद का अनुभव होता और जम्हाई आती है, तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। ज्यादा जम्हाई आना नींद की समस्या हो सकती है। चिड़चिड़ापन, कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द इसके लक्षण हो सकते हैं। नींद की समस्या ज्यादा जम्हाई आने का कारण हो सकता है।

yawning causes

2. एंग्जाइटी या चिंता

जम्हाई लेने के लिए एंग्जाइटी एक सामान्य ट्रिगर है। एंग्याइटी हृदय, श्वसन प्रणाली और ऊर्जा के स्तर को प्रभावित करती है। ये सभी सांस फूलना, जम्हाई लेना और तनाव की भावना पैदा कर सकते हैं। जो व्यक्ति बहुत तनाव या चिंता का अनुभव करता है, वह अन्य लोगों की तुलना में अधिक बार जम्हाई लेता है। यानी चिंता, तनाव और एंग्जाइटी के कारण भी ज्यादा जम्हाई आ सकती है।

इसे भी पढ़ें - बहुत ज्‍यादा उबासी आये तो ये 7 तरीके आजमायें

3. दवाइयों का सेवन

कुछ दवाइयों भी ज्यादा जम्हाई का कारण बन सकते हैं। एंटीडिपेंटेंट्स, एंटीहिसटामाइन कुछ दर्द निवारक दवाएं भी अत्यधिक जम्हाई का कारण हो सकते हैं। इसलिए आपको किसी भी दवाई का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। ये दवाएं सामान्य से लेकर गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं।

4. डिप्रेशन या अवसाद

अवसाद या डिप्रेशन भी ज्यादा जम्हाई का कारण हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन में है और उसे बार-बार जम्हाई आ रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है। डिप्रेशन की दवाओं के कारण ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर की खुराब बदल सकते हैं।

5. हृदय रोग (heart problem)

अत्यधिक जम्हाई का संबंध वेजस नर्व से हो सकता है, जो मस्तिष्क के नीचे से हृदय और पेट तक जाती है। अत्यधिक जम्हाई दिल के आसपास रक्तस्राव या दिल का दौरा पड़ने का संकेत भी होता है। यानी जिन लोगों को ज्यादा जम्हाई आती है, हो सकता है उन्हें हृदय से जुड़ी कोई समस्या हो।

इसे भी पढ़ें - हर समय आती है उबासी? जानें इसके कारण और उबासी दूर करने के 5 घरेलू उपाय

6. मिर्गी

मिर्गी से पीड़ित लोग अत्यधिक जम्हाई ले सकते हैं। मिर्गी से पीड़ित लोगों को थकान के कारण अत्यधिक जम्हाई का अनुभव भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको ज्यादा जम्हाई आ रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। 

ज्यादा जम्हाई का इलाज (excessive yawning treatment)

  • अगर दवाएं अत्यधिक जम्हाई पैदा कर रही हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर आपकी खुराक को कम कर सकते हैं। लेकिन जम्हाई आने पर आपको  डॉक्टर की अनुमति के बिना कभी भी दवाएं लेना बंद नहीं करना चाहिए। 
  • अगर नींद विकार के परिणामस्वरूप अत्यधिक जम्हाई आ रही है, तो डॉक्टर अधिक आरामदायक नींद लेने के लिए दवाओं और तकनीकों की मदद ले सकते हैं। इस दौरान डॉक्टर तनाव कम करने, व्यायाम करने पर जोर देते हैं।
  • अगर मिर्गी या किसी गंभीर बीमारी के कारण ज्यादा जम्हाई आ रही है, तो तुरंत इलाज जरूरी होता है।

अगर आपको भी बार-बार जम्हाई आती है, तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

Read Next

Cerebrospinal Fluid Leak: ब्रेन में लीकेज के कारण होती है ये बीमारी, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version