Urad Dal Benefits in Pregnancy: उड़द दाल का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसके अलावा, उड़द की दाल में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम समेत कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वैसे तो उड़द की दाल का सेवन प्रत्येक व्यक्ति कर सकता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि उड़द दाल खा सकते हैं या नहीं? या फिर प्रेग्नेंसी में उड़द की दाल खाने के क्या फायदे होते हैं? तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं प्रेग्नेंसी में उड़द दाल खाने के फायदे-
क्या प्रेग्नेंसी में उड़द दाल खा सकते हैं?
प्रेग्नेंसी के दौरान उड़द की दाल खाना सुरक्षित होता है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन गर्भावस्था में महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
उड़द दाल में मौजूद पोषक तत्व
उड़द दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, उड़द की दाल फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है। प्रेग्नेंसी में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन प्राप्त करने के लिए आप उड़द की दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में उड़द दाल खाने के फायदे- Urad Dal Benefits in Pregnancy in Hindi
1. पाचन को बेहतर बनाए
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पाचन से जुड़ी दिक्कतों जैसे अपच, गैस और कब्ज से परेशान रहना पड़ता है। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंसी में उड़द की दाल खाएंगे, तो पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, उड़द की दाल में फाइबर होता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करता है। इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है।
2. एनीमिया से बचाए
प्रेग्नेंट महिलाओं को एनीमिया के लक्षणों से भी जूझना पड़ता है। उड़द की दाल खाने से आप एनीमिया से अपना बचाव कर सकते हैं। उड़द की दाल में आयरन होता है, जो एनीमिया को रोकने में मदद करता है। उड़द की दाल खाने से आपको पर्याप्त ऊर्जा भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें ऐसे 6 फूड्स के बारे में
3. भ्रूण के विकास में मदद
उड़द की दाल न सिर्फ मां, बल्कि भ्रूण के लिए भी फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान उड़द की दाल खाने से भ्रूण के मस्तिष्क विकास में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड भ्रूण के विकास में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Pregnancy Eighth Month Diet : प्रेगनेंसी के आठवें महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
4. हड्डियां मजबूत बनाए
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को जोड़ों के दर्द का भी सामना करना पड़ता है। उड़द की दाल में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से उड़द की दाल खाएंगी, तो हड्डियां मजबूत बनी रहेगी। साथ ही, जोड़ों और शरीर के दर्द में भी आराम मिलेगा।
5. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में उड़द की दाल खाना फायदेमंद होता है। उड़द की दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बीमारियों से बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा और बालों को भी फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं, तो अपनी डाइट में उड़द की दाल को शामिल कर सकते हैं। लेकिन उड़द की दाल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा उड़द की दाल खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version