
कोंबुचा टी एक ऐसी चाय है, जिसका उपयोग कई वर्षों से किया जा रहा है। यह कई स्वास्थ्य लाभों के भरपूर है और एक फ़िज़ी व थोड़े खट्टे स्वाद में है। कोंबुचा टी को वजन घटाने से लेकर कई बीमारियों को रोकने में कारगर माना जाता है। यह चाय आपके स्वस्थ जीन को बढ़ावा देने में मदद करती है। यहां हम आपको कोंबुचा टी के फायदे और बनाने का तरीका आपको बताएंगे।
इस पेज पर:-
कोम्बुचा क्या है?
जब खमीर और बैक्टीरिया को एक मीठी चाय में जोड़ा जाता है, तो यह कोंबुचा बनाता है। यह माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति हज़ारों साल पहले सुदूर पूर्वी चीन में हुई थी। इसे पारंपरिक चीनी संस्कृति की चाय के रूप में जाना जाता था। इसमें जोड़े गए बैक्टीरिया और यीस्ट इसे खट्टा बनाते हैं, जो आंत को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।

कोंबुचा चाय बनाने का तरीका
कोम्बुचा चीनी, ठंडे फ़िल्टर्ड पानी, ब्लैक/ग्रीन टी और स्कैबी (खमीर और बैक्टीरिया) का उपयोग करके बनाया गया है। कोंबुचा चाय कैसे बनाते हैं, यहां जानिए:
- सबसे पहले आप एक पैन में पानी को गर्म करने के लिए रखें और इसे उबाल लें।
- अब आप इसमें ब्लैक/ग्रीन टी और चीनी मिलाएं।
- इसके बाद आप आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- अब आप इसमें स्कैबी मिलाएं और इसे स्टोर करें।
- इसे आप एक सप्ताह तक किण्वन प्रक्रिया के लिए छोड़ दें।
- अब आप इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में कुछ चीनी के साथ डाल कर रख लें और कुछ और दिनों के लिए छोड़ दें।
- इसमें इलायची, दालचीनी जैसे मसालों के साथ इसका स्वाद लिया जा सकता है।
कोंबुचा चाय के स्वास्थ्य लाभ

1. पाचन स्वास्थ्य के लिए
कोंबुचा चाय विटामिन, खनिज और एसिड से भरपूर है, जो शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को विनियमित करने में मदद करती है। इसमें पाचन से लेकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने तक के कई फायदे हैं।
इसे भी पढें: वजन घटाने और सेहत के साथ समझौता नहीं करने देगा ओट्स उपमा, जानें इसकी आसान रेसेपी
2. एंटीऑक्सिडेंट और प्रोबायोटिक्स से भरपूर
कोंबुचा टी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है, जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मददगार है। इसके अलावा यह प्रोबायोटिक लाभों से भी भरपूर है। इसमें प्रोबायोटिक्स, एंजाइम और अमीनो एसिड का उच्च स्तर होता है, जो अपच में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व आपके विभिन्न रोगों को दूर रखने में मदद करते हैं और आपकी त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं। वहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह एंटी-कैंसर गुणों के लिए जानी जाती है।
3. वजन घटाने और ब्लड शुगर के लिए
कोम्बुचा टी आपके वजन को घटाने में भी मददगार है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करती है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रख सकती है। यह डायबिटीज और ब्लडप्रेशर जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक है। यह टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
इसे भी पढें: क्या सच में मोटापा कम कर सकता है फैट फ्रीजिंग? जानें कितनी सुरक्षित और फायदेमंद है ये थेरपी
3. दिल की बीमारियों को रखे दूर
इस चाय में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के कणों को ऑक्सीकरण से बचाने की क्षमता होती है, जो हृदय रोग का कारण बनती है। कोंबुचा चाय आपके दिल की धड़कन को सामान्य रखकर दिल को स्वस्थ रखती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
Read Next
Low Calorie मसूर दाल के सेवन से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, सेहत और शरीर दोनों रहेंगे फिट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version