Tips To Stop Frequent Eye Twitching In Hindi: आंखों के फड़कने का मतलब है कि न चाहते हुए भी पलकें अपने आप झपकने लगती हैं। ऐसा दिन में कई बार हो सकता है। वैसे, तो कुछ समय बाद यह अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, यह भी देखा जाता है कि कुछ लोगों की आंखें लंबे समय तक और निरंतर फड़कती रहती है। अगर लंबे समय तक आंखें फड़कती हैं, तो यह एक गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो निरंतर आंखें फड़कने से असहजता हो सकती है और आंखों की रोशनी भी कमजोर हो सकती है। आइए, डॉ. पंकज जैन, नेत्ररोग विशेषज्ञ, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली से जानते हैं कि आंखें असल में फड़कती क्यों हैं और इसे कम कैसे किया जा सकता है।
आंखें क्यों फड़कती हैं?
आंखें फड़कना एक सामान्य समस्या है, जो कि ऑक्यूलर मायोकिमिया के कारण होता है। हालांकि, यह अपने आप में कोई गंभीर समस्या नहीं है। जब व्यक्ति बहुत ज्यादा थक जाता है, काफी स्ट्रेस में रहता है और काफी बिजी लाइफस्टाइल जीता है, तब यह समस्या हो सकती है। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि दोनों आंखें एक-साथ फड़कने लगती हैं। हालांकि, ऐसा क्यों होता है, इसकी सटीक जानकारी अब तक नहीं पता चली है। लेकिन, यह तय है कि इसकी वजह से आंखों के आसपास मौजूद मांसपेशियों में दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: आंख फड़कना शुभ-अशुभ का संकेत है या शरीर की कोई समस्या या बीमारी? डॉक्टर से जानें इसके वैज्ञानिक कारण
आंखें फड़कना कैसे कम करें
कैफीन का सेवन कम करेंः आंखें अगर बहुत ज्यादा फड़क रही हैं, तो बेहतर है कि आप अपनी डाइट से कैफीन की मात्रा कम कर लें। कई बार, कैफीन की ज्यादा मात्रा आपकी इस परेशानी को बढ़ा देती है।
इसे भी पढ़ें: जानें क्यों फड़कने लगती है आपकी आंख? इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां और रोकने के घरेलू उपाय
पर्याप्त नींद लेंः अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। जब आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन्हीं में से एक, आंखें फड़कना भी है। अच्छी और क्वालिटी नींद लेकर आप इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
तनाव कम लेंः कहने की जरूरत नहीं है कि तनाव कई तरह की बीमारियों की जड़ होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्ट्रेस कम करके आप हेल्दी लाइफ जी सकते हैं। स्ट्रेस कम करने के लिए, छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना छोड़ें, अपने मन का कुछ करें और समस्या का समाधान हमेशा पोजिटिविटी के साथ खोजें।
आई ड्रॉप यूज न करेंः कई बार आंखों में आई ड्रॉप के कारण इरीटेशन यानी खुजली और जलन जैसी समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी ऐसे ही किसी आई ड्रॉप का यूज करते हैं, तो कुछ समय के लिए उसका इस्तेमाल बंद कर दें। संभवतः आपको फायदा मिले।
image credit: freepik