Doctor Verified

गर्मियों में ब्लड प्रेशर लो होने पर अपनाएं ये टिप्स, जल्दी होगा कंट्रोल

Low Blood Pressure In Summer: गर्मी के मौसम में ब्लड प्रेशर लो होने पर नमक, नींबू पानी पीना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में ब्लड प्रेशर लो होने पर अपनाएं ये टिप्स, जल्दी होगा कंट्रोल


Low Blood Pressure In Summer: गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इस मौसम में खानपान और लाइफस्टाइल भी बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर लो होना एक गंभीर स्थिति है। गर्मियों में बीपी लो होने पर चक्कर, कमजोरी, धुंधला दिखना समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन, खानपान में गड़बड़ी और शरीर का तापमान बढ़ने की वजह से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। गर्मियों में लो बीपी खतरनाक हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, लो बीपी को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?

गर्मियों में लो बीपी ठीक करने के टिप्स- Tips To Manage Low Blood Pressure In Summer in Hindi

अगर ब्लड प्रेशर की रीडिंग सिस्टोलिक - 90 mm Hg से कम और डायास्टोलिक - 60 mm Hg से कम है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं। लो ब्लड प्रेशर होने पर कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। कपूर हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "अचानक ब्लड प्रेशर लो होना गंभीर माना जाता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में ब्लड प्रेशर लो होने पर नमक, नींबू पानी पीना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।"

Tips To Manage Low Blood Pressure In Summer in Hindi

गर्मियों में लो बीपी से बचने के लिए ये टिप्स अपनाएं-

1. हाइड्रेशन बनाए रखें

पानी की कमी लो ब्लड प्रेशर का एक प्रमुख कारण हो सकता है। गर्मियों में पसीने के माध्यम से शरीर से अधिक मात्रा में पानी और नमक निकल जाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। आप दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा, इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित करने के लिए नारियल पानी, फलों का रस, और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर लो होने पर तुरंत करें ये काम, डॉक्टर से जानें टिप्स

2. संतुलित डाइट का सेवन करें

संतुलित आहार लो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है। अपने भोजन में नमक की मात्रा बढ़ाएं, क्योंकि नमक शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है। साथ ही, विटामिन बी12, फोलिक एसिड, और आयरन से भरपूर फूड्स जैसे पालक, अंडे, मांस, और अनाज का सेवन करें।

3. छोटी-छोटी मील्स का सेवन करें

एक साथ ज्यादा मात्रा में भोजन से परहेज करें क्योंकि इससे बीपी अचानक से कम हो सकता है। इसके बजाय, छोटे-छोटे मील्स का सेवन करें। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

4. आरामदायक और हल्के कपड़े पहनें

गर्मियों में हल्के, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए। तंग और भारी कपड़े पहनने से गर्मी और उमस से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।

5. अचानक उठने या धूप में जाने से बचें

अचानक स्थिति बदलने से (जैसे कि बैठने से अचानक खड़े होना) ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जिसे पोस्टुरल हाइपोटेंशन कहा जाता है। धीरे-धीरे और आराम से स्थिति बदलें। यदि आप लेटे हुए हैं, तो पहले बैठें और फिर धीरे-धीरे खड़े हों।

6. कैफीन का सेवन कम करें

कैफीनयुक्त पेय जैसे चाय या कॉफी अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक कैफीन का सेवन अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

7. नमक और चीनी का सेवन

थोड़ी मात्रा में नमक और चीनी का सेवन भी लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक और एक चम्मच चीनी मिलाकर पीना तुरंत राहत प्रदान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: लो ब्लड प्रेशर में जरूर खाएं ये 5 फल, कंट्रोल में रहेगा बीपी

अचानक लो ब्लड प्रेशर होने पर नमक पानी पीना चाहिए। सोडियम लो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है और इससे शरीर हाइड्रेशन भी बना रहता है। इसे ठीक करने के लिए आप कॉफी भी पी सकते हैं, एक कप बिना शुगर वाली कॉफी पीने से भी फायदा मिलेगा।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

दिल्ली का तापमान पहुंचा 52 डिग्री के पार, जानें कितनी गर्मी बदार्शत कर सकता है हमारा शरीर

Disclaimer