Fruit To Control Low Blood Pressure: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लो ब्लड प्रेशर ऐसे लोगों में भी आम है जो लगातार एक ही जगह पर बैठकर घंटों तक काम करते हैं। ऐसे लोग जिनकी रूटीन में शारीरिक एक्टिविटी बहुत कम होती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या तब होती है जब आपके शरीर का ब्लड प्रेशर 90/60 mg HG से कम हो जाता है। पहले तो यह समस्या बढ़ती उम्र के कारण बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन अब लो ब्लड प्रेशर की समस्या कम उम्र में भी होने लगती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं लो ब्लड प्रेशर की समस्या में किन फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
लो ब्लड प्रेशर में जरूर खाएं ये फल- Fruit To Control Low Blood Pressure in Hindi
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में कुछ फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि लो ब्लड प्रेशर होने पर कीवी और संतरा जैसे फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। फोलेट की पर्याप्त मात्रा वाले फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे फल जिनमें में फोलेट की पर्याप्त मात्रा होती है उनका नियमित रूप से सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: जानें हाई ब्लड प्रेशर और लो-ब्लड प्रेशर के लक्षणों में अंतर और इनसे बचाव के लिए जरूरी उपाय
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में आपको इन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए-
1. कीवी का सेवन
लो ब्लड प्रेशर में कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि रोजाना दो से तीन कीवी खाने से लो ब्लड प्रेशर में बहुत फायदा मिलता है।
2. अंगूर का सेवन
लो ब्लड प्रेशर में अंगूर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर में मौजूद गुण ब्लड वेसल्स को आराम देने का काम करते हैं। ब्लड प्रेशर लो होने पर अंगूर का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है।
3. लो ब्लड प्रेशर में संतरा
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में संतरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में कई ऐसी प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं, जो लो ब्लड प्रेशर में बहुत फायदेमंद होता है। लो ब्लड प्रेशर होने पर संतरे का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
4. एवोकाडो का सेवन
एवोकाडो में फैटी एसिड और विटामिन बी की पर्याप्त मात्रा होती है। एवोकाडो में फोलेट पाया जाता है जो लो ब्लड प्रेशर में बहुत फायदेमंद माना जाता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।
5. केला का सेवन
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में केला खाना बहुत फायदेमंद होता है। केले में मौजूद पोषक तत्व और गुण लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और समस्याओं से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और संतुलित भोजन का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। लो ब्लड प्रेशर होने पर ऊपर बताये गए फलों का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और अंडे आदि का सेवन करने से भी आपको लो ब्लड प्रेशर में बहुत फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version