Doctor Verified

क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Drinking Hot Water Cause High Blood Pressure: क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Drinking Hot Water Cause High Blood Pressure: गर्म या गुनगुना पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन वजन कम करने के साथ-साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्म या गुनगुना पानी सर्दियों के मौसम में आपको सर्दी-जुकाम, फ्लू और खांसी आदि में भी बहुत आराम देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं। कई बार लोग फायदे के चक्कर में किसी भी चीज का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं, ऐसा करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। बहुत ज्यादा गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई गर्म पानी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है? 

क्या गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है?- Hot Water Cause High BP in Hindi

जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। गर्म पानी में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीना आपको कई समस्याओं का शिकार बना सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि बहुत ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से आपको किडनी, नींद से जुड़ी परेशानी, वजन बढ़ने की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। एनसीबीआई में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से आपके ब्लड सर्कुलेशन पर दबाव बढ़ता है इसकी वजह से आप हाई ब्लड प्रेशर और कई अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।

Does Drinking Hot Water Cause High Blood Pressure

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

ब्लड प्रेशर में गर्म पानी कैसे पिएं?- How to Drink Warm Water in High BP?

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में संतुलित मात्रा में गर्म पानी पीना नुकसानदायक होता है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है और वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा गर्म पानी आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा सोडियम की मात्रा बाहर निकालने में मदद करती है। रोजाना संतुलित मात्रा में हल्का गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।

गर्म पानी पीने के अन्य नुकसान- Hot Water Side Effects in Hindi

बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। बहुत ज्यादा गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपकी किडनियों पर बुरा असर पड़ता है, इसकी वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से आपको ये परेशानियां हो सकती हैं-

  • बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से किडनी फंक्शन खराब होता है।
  • रात में बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से नींद से जुड़ी परेशानी होती है।
  • बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से आपके आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से गैस बनती है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

गर्म पानी का संतुलित मात्रा में ही सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी किसी समस्या के शिकार हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

किन लोगों को इमली नहीं खानी चाहिए, जानें इसके नुकसान

Disclaimer