रातभर पानी में भिगोकर रखें ये 5 चीजें, रोज सुबह खाली पेट खाने से दूर होंगी कई समस्याएं

Soaked Superfoods To Eat Empty Stomach: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात को भिगोकर सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रातभर पानी में भिगोकर रखें ये 5 चीजें, रोज सुबह खाली पेट खाने से दूर होंगी कई समस्याएं

Soaked Superfoods To Eat Empty Stomach: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी खाना बहुत आवश्यक होता है। हेल्दी खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। कई लोग सुबह उठने के बाद कुछ भी खा लेते है। ऐसा करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। क्योंकि आप सुबह खाली पेट क्या खाते है। इसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। बहुत से लोग उठने के बाद काफी देर तक खाली पेट ही रहते है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आप सुबह खाली पेट आसानी से खा सकते हैं और इन्हें रात में भिगोकर रखें। ऐसा करने से इनके फायदे डबल हो जाते है और ये इन्हे पचाने में भी आसानी होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे सुपरफूड्स के बारे में।


इस पेज पर:-


किशमिश

औषधीय गुणों से भरपूर किशमिश शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, प्रोटीन और फाइबर आदि पाया जाता हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। किशमिश के 6 से 7 दाने रोज रात को पानी में भिगो कर रख सकते हैं। उसके बाद सुबह उठने के बाद इन किशमिशों का सेवन करें। खाली पेट किशमिश खाने से इम्यूनिटी बढ़ेगी और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

बादाम

बादाम शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बादाम पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस और फाइबर आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम को रोज सुबह खाली पेट खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है और याददाशत भी बढ़ती है।

badam

अंजीर

अंजीर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी। रात को इसको भिगोने से ये सॉफ्ट हो जाती है। जिस कारण खाने में आसानी होती है। अंजीर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कमजोरी की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

छुहारा

पोषक तत्वों का खजाना छुहारा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद  होता है। रात को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसको खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।

अखरोट

अखरोट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको रात को भिगोकर सुबह खाली पेट आसानी से खा सकते है। इसको नियमित खाने से मैमोरी शार्प होती है और याददाशत भी बढ़ती है। इसको खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और हड्डियां भी मजबूत होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फोलेट आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रात में भिगोकर सुबह उठकर खाली पेट इन चीजों को आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

सर्दियों में बढ़ जाता है पीरियड्स का दर्द? तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version