Doctor Verified

रातभर पानी में भिगोकर रखें ये 4 चीजें, सुबह खाली पेट खाने से दूर होंगी पाचन और पीरियड्स की समस्याएं

अगर आप रातभर पानी में ये 4 भिगोकर रखते हैं, तो सुबह इनका सेवन करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रातभर पानी में भिगोकर रखें ये 4 चीजें, सुबह खाली पेट खाने से दूर होंगी पाचन और पीरियड्स की समस्याएं


Natural Remedy For Digestion and Periods: स्वस्थ शरीर के लिए आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ होना जरूरी है। पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे कि कब्ज, एसिडिटी या अपच आपको दिनभर परेशान कर सकते हैं। इसी तरह पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स में ब्लड कम या ज्यादा आना या पीरियड्स पैन होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में काम आती हैं किचन पर रखी प्राकृतिक चीजें, जो इन समस्याओं पर रामबाण की तरह काम कर सकती हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन प्राकृतिक चीजों के बारे में। 

digestion

पाचन और पीरियड्स की समस्याओं में राहत देंगी ये 4 चीजें- Overnight Water For Digestion and Periods

भिंडी- Okra

भिंडी का पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको कुछ भिंडी रातभर पानी में भिगोकर रखनी चाहिए। इसमें सोल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो शुगर स्पाइक होने से रोकता है। भिंडी के पानी में विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर दोनों कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। 

अदरक- Ginger

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती है, तो आपको अदरक का पानी पीना चाहिए। यह कब्ज, उल्टी, जी मिचलाने जैसी कई समस्याओं में राहत देता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं, जो पाचन स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें ये 5 चीजें, रोज सुबह खाली पेट खाने से दूर होंगी कई समस्याएं

अजवाइन- Ajwain

अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं रहती है, तो आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। पीरियड्स क्रैम्प्स और मसल्स क्रैम्प्स में भी अजवाइन फायदेमंद हो सकती है। यह वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे यह शरीर की दर्द कम करने में मदद करता है। 

सूखा आलूबुखारा- Black Prunes

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप सूखे आलूबुखारा का पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर होने के साथ डाइटेस्टिव एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो पाचन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

पाचन और पीरियड्स की समस्याओं से राहत पाने के टिप्स- Tips To Get Relief In Digestion and Periods Problems

हाइड्रेट रहें

हाइड्रेशन न सिर्फ आपके पाचन बल्कि पूरे शरीर के लिए जरूरी है। अगर आप पर्याप्त पानी लेंगे, तो इससे बॉडी से टॉक्सिन बाहर आएंगे। इससे आपकी रिप्रोडक्टिव और डाइजेस्टिव हेल्थ दोनों को फायदा होगा। 

रात में भारी खाना अवॉइड करें

ज्यादा भारी खाने से आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह आपके पीरियड्स को भी मुश्किल बना सकता है। इसलिए रात में हमेशा हल्का खाना खाएं और सोने के दो घंटे पहले तक डिनर कर लें। 

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें छुहारे, सुबह खाने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

डाइट में फाइबर ज्यादा लें

पाचन स्वस्थ रखने के लिए डाइट में फाइबर ज्यादा एड करें। इससे आपको कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होंगी। साथ ही, आपको वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। 

एक्सरसाइज की आदत बनाएं

एक्सरसाइज करना आपके डाइजेस्टिव सिस्टम और रिप्रोडक्टिव हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद होगा। इसलिए अपने शेड्यूल में कोई न कोई फिजिकल वर्कआउट जरूर शामिल करें। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepsikha Jain (@fries.to.fit)

Read Next

क्या किडनी के मरीज अल्कलाइन वॉटर पी सकते हैं? जानें इसके फायदे व नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version