
Foods To Reduce Period Pain In Winter: पीरियड्स में ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है, इससे ब्लड फ्लो में बाधा आती है और पीरियड्स में दर्द बढ़ जाता है। लेकिन ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता। कुछ महिलाओं को सर्दियों में पीरियड्स का दर्द ज्यादा होता है। उनके लिए गर्मियों के मुकाबले इस मौसम में मासिक चक्र ज्यादा लंबा और दर्द भरा होता है। पीरियड्स में दर्द, ब्लीडिंग, जी मिचलाहट या उल्टी जैसे लक्षण नजर आने पर हर समय असहज महसूस होता है। सर्दियों में विटामिन डी कमी से भी पीरियड्स में होने वाला दर्द (Periods Pain) बढ़ सकता है। जो महिलाएं सर्दियों में पानी का सेवन कम करती हैं, उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आप ऐसी चीजों का सेवन करती हैं जिसमें तेल या मिर्च-मसाले ज्यादा हैं, तो भी पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में पीरियड्स का पेन कम करने के लिए आपको किन चीजों का सेवन (Foods To Relief Periods Pain In Winter) करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. सिट्रिस फल खाएं- Citrus Fruits
सर्दियों में पीरियड्स पेन कम करने के लिए सिट्रिस फल यानी खट्टे फलोंv(Citrus Fruits) का सेवन करें। इस मौसम में संतरा, आंवला खा सकते हैं। इनमें विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, थकान कम होती है और दर्द से छुटकारा मिलता है। सेब, अमरूद, स्ट्राबेरी का सेवन भी कर सकते हैं।
2. दालचीनी का दूध- Cinnamon Milk
दालचीनी का सेवन करने से सर्दियों में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिलता है। दालचीनी में एंटीस्पेज्मोडिक गुण होते हैं। पीरियड्स में क्रैम्प्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में दालचीनी को फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी की तासीर गरम होती है। इसका सेवन करने से पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं- Green Leafy Vegetables
सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए अपनी डाइट में पालक, ब्रोकली, गोभी, पत्तागोभी आदि का सेवन करें। इन सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इन चीजों का सेवन करने से पीरियड्स का पेन तो कम होता ही है साथ ही थकान घटती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा के लाल चकत्तों को किया नजरअंदाज, निकला स्टेज 4 कैंसर
4. अदरक वाली चाय- Ginger Tea
पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा मिंट टी , कैमोमाइल टी आदि का सेवन भी कर सकते हैं। सर्दियों में दिन में 2 बार से ज्यादा अदरक की चाय का सेवन न करें क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। ज्यादा सेवन करने से पेट में एसिडिटी हो सकती है।
5. हल्दी वाला दूध- Haldi Milk
हल्दी का सेवन करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है। पीरियड्स में दर्द को कम करने के लिए दूध के साथ किशमिश और काजू का भी सेवन कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये आयरन का भी अच्छा स्रोत है। वहीं काजू का सेवन करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है। दर्द होने पर इसका सेवन कर सकते हैं।
How To Reduce Period Pain In Winter: सर्दियों में पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए हल्दी वाला दूध, अदरक वाली चाय, हरी सब्जियां, दालचीनी का दूध और सिट्रिस फलों का सेवन करें।