Doctor Verified

तापमान पहुंच गया है 50 पार, जानें लो बीपी के लोग कैसे रखें इस मौसम में अपना ध्यान

Tips for Low Blood Pressure Patients: ब्लड प्रेशर कम होने पर आपको अपना खास ख्याल रखना चाहिए। जानें, टिप्स-
  • SHARE
  • FOLLOW
तापमान पहुंच गया है 50 पार, जानें लो बीपी के लोग कैसे रखें इस मौसम में अपना ध्यान


Tips for Low Blood Pressure Patients During Summer in Hindi: चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से कई समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय तापमान 50 डिग्री पार जा चुका है। ऐसे में गर्मियों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं हो रही हैं। गर्मी की वजह से आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है। गर्मी की वजह से लो बीपी की दिक्कत हो सकती है। अगर आपको पहले से ही लो बीपी की दिक्कत है, तो ऐसे में आपको कुछ टिप्स को फॉलो जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से-

1. नमक का सेवन करें

अगर बढ़ती गर्मी की वजह से आपका ब्लड प्रेशर कम हो रहा है, तो आपको नमक का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। शरीर में सोडियम की कमी की वजह से बीपी लो हो सकता है। अगर आपको भी लो बीपी की दिक्कत रहती है, तो आप नमक वाला पानी पी सकते हैं। नमक ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद कर सकता है।

2. ठंडे वातावरण में एक्सरसाइज करें

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए आपको एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। आपको हर रोज 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप ठंडे वातावरण में नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं।

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

गर्मियों में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इससे पानी की कमी दूर होती है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे, तो शरीर चक्कर और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी दूर होंगी।

इसे भी पढ़ें- Low Blood Pressure: दिल की बीमारी है लो बीपी का कारण, इन 5 प्राकृतिक तरीकों से करें इसका उपचार

4. कार्ब्स का सेवन कम करें

गर्मियों में कार्ब्स का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट्स खाने से आपको हैवी महसूस हो सकता है। ऐसे में आपको आलू, चावल या ब्रेड आदि का सेवन कम करना चाहिए। आप प्रोटीन और फाइबर का इनटेक बढ़ाएं।

5. शरबत पिएं

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए शरबत का सेवन कर सकते हैं। शरबत पीने से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। आप बेल या सत्तू का शरबत पी सकते हैं। इस शरबत को पीने से पानी की कमी भी दूर होगी। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करेगा।

6. मौसमी फलों का सेवन करें

गर्मियों में आपको मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। आप इस मौसम में तरबूज, खरबूजा, लीची, आम, अनानास और आडू का सेवन कर सकते हैं। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

Read Next

World No Tobacco Day 2024: धूम्रपान और तंबाकू की लत छोड़ने में मदद करती हैं ये 3 थेरेपी, जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version