रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

How To Make Roti More Healthy: रोटी को अगर सही तरीके से तैयार किया जाए, तो यह ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनती है। लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स


How To Make Roti More Healthy: अधिकतर भारतियों के घरों में आज भी दिन के 2 मील में रोटी जरूर बनती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आज भी पेट भरने के लिए लोग रोटी ही खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर रोटी को सही तरीके से बनाया जाए, तो यह ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनती है। जी हां, इसके लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना जरूरी है। तो आइये लेख में समझें इस बारे में। 

ROTI

रोटी को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Make Your Regular Roti More Nutritious

तवे पर ही सेकें रोटी

ज्यादातर लोग रोटी बनाते वक्त उसे सीधा फ्लेम पर रखकर सेकते हैं। यानी तवे पर रोटी हल्की पकाने के बाद उसे सीधा आंच पर सेक लेना। रोटी तैयार करने के लिए यह तरीका आसान तो है, लेकिन इससे रोटी के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। दरअसल, इस तरह सीधा पकाने से रोटी अंदर से कच्ची रह जाती है। कच्ची रोटी का सेवन करने से आपको वजन बढ़ने या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

मल्टीग्रेन को करें शामिल

अधिकतर लोग आज भी सिर्फ गेहूं से तैयार की गई रोटी खाते हैं। लेकिन गेहूं के सेवन से आपको सिर्फ कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जबकि शरीर के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी हैं। इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी विकल्प जैसे की मल्टीग्रेन आटा, बाजरा, रागी जरूर शामिल करें। 

इसे भी पढ़े- Roti vs Rice: वजन बढ़ाने के लिए रोटी या चावल क्या है अधिक फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

आटा गूथने के लिए हेल्दी तरीका चुनें

हम ज्यादातर नॉर्मल पानी से ही आटा गूथते हैं। यह रोटी में कोई पोषक तत्व नही एड करता है। इसकी जगह अगर आप चावल का पानी, छाछ, चुकंदर या पालक को पीसकर भी आटा गूथने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने से रोटी ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनेगी। 

घर में बना घी इस्तेमाल करें

रोटी पर घी लगाकर न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए फायदेमंद है। हम ज्यादातर मार्केट में मिलने वाले घी को रोटी के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव आपकी सेहत को नुकसान भी कर सकते हैं। इसकी जगह आप शुद्ध देसी घी या घर पर मलाई से निकाला गया घी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे इनमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। 

इसे भी पढ़े- Cooking Mistakes: रोटी बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

ताजी रोटी का सेवन करें

काफी लोग रोटी तैयार करके उसे कई घंटों बाद खाते हैं। लेकिन रोटी बनने के 8 घंटे के अंदर उसे खा लेना चाहिए। ज्यादा देर से खाने से उसमें बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जो कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप ताजा ही खाएं। लेकिन अगर आप रोटी पैक कर रहे हैं, तो उसे किसी सूती कपड़े में ही पैक करें। 

इन टिप्स को फॉलो करके आप रोटी को ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाए रख सकती हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

किसे मुनक्का नहीं खाना चाहिए? जानें 4 बीमारियां, जिनमें मुनक्का खाना हो सकता है नुकसानदायक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version