
People With These Health Issues Should Avoid Munakka In Hindi: मुनक्का न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसे कोई भी खा सकता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को मुनक्का खाने से पहले एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए। मुनक्का मीठा होता है, तो इसके सेवन की वजह से ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए, वे मुनक्का को कम या सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह अनुसार खा सकते हैं। खैर, क्या आप जानते हैं कि कई और ऐसी परेशानियां हैं या बीमारियां हैं, जिनके मरीजों को मुनक्का खाने से बचना चाहिए। इससे उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण उभर सकते हैं या फिर उन्हें दूसरी बीमारियां हो सकती हैं। यहां हम उन्हीं बीमारियों के बारे में जानेंगे। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
डायबिटीज के मरीज न खाएं मुनक्का- Diabetes

डायबिटीज में नेचुरल तरीके से शुगर पाई जाती है। असल में, इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं। हालांकि, ये नेचुरल न्यूट्रिएंट्स हैं, इसलिए इनका सेवन करने से कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। इसके बावजूद, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कर से बचना चाहिए। विशेषकर, उन्हें शुगर सहित कार्ब्स लेने पर भी नजर रखनी चापहिए। डायबिटीज के मरीज अलग अधिक मात्रा में मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। डायबिटी के मरीजों को कुछ भी खाने से पहले या कार्बोहाइड्रेट अपनी डाइट में शामिल करने से पहले प्रोफेशनल की मदद लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या शुगर के मरीज मुनक्का खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, सावधानियां और खाने के तरीके
पाचन से जुड़ी समस्या के मरीज मुनक्का खाने से बचें- Digestive Problems
मुनक्का फाइबर से भरपूर होता है। यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं कि फाइबर पाचन क्षमता को बेहतर करता है। लेकिन, इसकी अधिकता किसी के लिए भी सही नहीं है। वहीं, अगर किसी को पहले से ही पाचन से जुड़ी समस्या है, तो मुनक्का खाने से उन्हें बचना चाहिए। ऐसा करने पर उन्हें इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है या फिर आंत में सूजन हो सकती है। यही नहीं, ज्यादा मात्रा में मुनक्का का सेवन करने से आंत में सूजन, गैस की प्रॉब्लम और दस्त लग सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मुनक्का का बीज खाने के नुकसान: मुनक्का के साथ खा लेते हैं इसका बीज भी? जानें इससे होने वाले नुकसान
एसिडिटी के मरीज मुनक्का से दूर रहें- Acidity

एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स से ग्रस्त लोगों के लिए, अम्लीय खाद्य पदार्थों का सेवन सही नहीं है। इससे उनके लक्षण बिगड़ सकते हैं। आपको बताते चलें कि अम्लीयता मतलब फूड में एसिड का होना। जिन्हें एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है, उन्हें एसिडिक चीजों से दूर रहना चाहिए। अगर आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम ठीक न हो, तो बेहतर है कि अपनी डाइट को लेकर डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करता है मुनक्का, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे
डेंटल हेल्थ प्रॉब्लम होने पर न खाएं मुनक्का- Dental Problems
मुनक्का खाने के दौरान इसे चबाया जाता है, जो कि दांतों में चिपक जाते हैं। अगर पहले से ही किसी को दांतों से जुड़ी परेशानी है, कैविटी है या गम डिजीज है, तो उन्हें मुनक्का का सेवन नहीं करना चाहिए। मुनक्का खाने की वजह से उनकी समस्या बिगड़ सकती है। अगर आपको मुनक्का खाना ही है, तो बेहतर होगा कि खाने के बाद ब्रश या फ्लॉसिंग करें। इससे मुंह साफ हो जाएगा और मुनक्का खाने के कारण होने वाली परेशानियों का रिस्क कम होगा।
कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि आप जो भी खा रहे हैं, सोच-समझकर खाएं। कई लोगों को अन्य स्वास्थ्य समस्याओं या दवाईयों की वजह से मुनक्का खाने की मनाही हो सकती है। आपको अपनी हेल्थ कंडीशन के अनुसार मुनक्का खाने से पहले एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।
image credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version