Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करता है मुनक्का, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

मुनक्का खून को साफ करने के लिए जाना जाता है। पीरियड्स में यह शरीर को डिटॉक्स करके खून का थक्का जमने नहीं देता है।

महिलाओं के लिए मुनक्का खाना बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्के में वसा, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन और कैलोरी भरपूर मात्रा में पायी जाती है। मुनक्के की तासीर गर्मी होती है। इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और केम्पफेरोल नामक फ्लेवोनोइड होता है जो, कोलन ट्यूमर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट भी होते है जो, आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। मुनक्का खाने से महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली समस्याओं में आराम मिलता है और गर्भावस्था के दौरान पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। 

महिलाओं के लिए मुनक्का के फायदे (Benefits of Munnka for Women)

1. पीरियड्स से दर्द में राहत 

तमाम महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द का सामना करना पड़ता है । ऐसे में मुनक्का एक ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करके अनियमित पीरियड्स और पीसीओएस के दौरान खून का थक्का नहीं जमने देता है। इसमें मौजूद आयरन पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी से बचाता है। दरअसल आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। आयरन की कमी से महिलाओं में एनीमिया की समस्या भी हो सकती है।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद मुनक्का

गर्भावस्था के दिनों में मुनक्का खाने के बहुत से फायदे हैं। मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें ओलेनोलिक एसिड (Linoleic acid) होता है। ये तत्व दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सुबह के समय भिगोकर मुनक्का खा सकते हैं।

Munnaka-health-benefits

Image Credit- Phciowa.org

3. वजन बढ़ाने में सहायक

मुनक्का वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज का लेवल अधिक होता है। यह आपका एनर्जी लेवल भी बनाए रखता है। मुनक्का को दूध में डालकर खाना भी फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़े-  बी-कॉम्पलेक्स और आयरन से भरपूर मुनक्का एनीमिया में है फायदेमंद

4. मुनक्का से पाए दमकती त्वचा

मुनक्का में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं और कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने से रोकते हैं। महिलाओं में यह उम्र बढ़ने पर झुर्रियों और त्वचा के खुरदुरेपन को नियंत्रित करने में मदद करता है और दमकता निखार भी लाता है।

5. दिल की बीमारियों के रखे दूर

मुनक्का में एंटी-कोलेस्ट्रॉल यौगिक मौजूद होते हैं। यह यौगिक एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल), उच्च रक्तचाप और दिल के दौरे के जोखिम को कम कर स्वस्थ रहने में मदद करता है। 

मुनक्का के नुकसान

मुनक्का के अधिक सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। ज्यादा मुनक्का खाने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो,आपको इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो, ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि मुनक्का में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह पर मुनक्का का सेवन करें। 

Munnaka-health-benefits

Image Credit- Sabtera.in

इसे भी पढ़ें - खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

कैसे करें इस्तेमाल 

1. मुनक्का को आप रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह बादाम और अंजीर के साथ खा सकते हैं।

2. वजन बढ़ाने के लिए आप मुनक्का को दूध में उबाल कर या रातभर भिगोकर खा सकते हैं। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है।

3. अगर आप मुनक्का को मजेदार तरीके से खाना चाहते हैं तो मुनक्का को घी में फ्राई करके खा सकते हैं । यह गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।

4. इसके अलावा आप मुनक्का को भिगोकर जूस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

Read Next

अच्छी सेहत के लिए बच्चों को दूध में मिलाकर दें ये 7 चीजें, जानें इनसे मिलने वाले फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 30, 2021 00:00 IST

    Published By : सम्‍पादकीय विभाग

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content