Soaked Dry Munakka: खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

खाली पेट भीगे हुए मुनक्के (soaked dry munakka) का सेवन सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन इसकी अधिकता से व्यक्ति को बचना चाहिए
  • SHARE
  • FOLLOW
Soaked Dry Munakka: खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसके नुकसान भी


आमतौर पर मुनक्का (Munakka) का सेवन सर्दियों में किया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। पर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इनका सेवन हम गर्मियों में नहीं कर सकते। अगर रात भर मुनक्कों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन किया जाए तो यह सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे खाली पेट भीगे हुए मुनक्के का सेवन (Benefits of Soaked Dry Munakka) करके इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। साथ ही इसके नुकसान (Side Effects of Soaked Dry Munakka) के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

1 - दातों के लिए फायदेमंद

बता दें कि मुनक्के के अंदर फाइटोकेमिकल मौजूद होता है। यह दांतो की हर समस्या को दूर करने में बेहद मददगार है। ऐसे में आप रात को भिगोकर सुबह उठकर भीगे हुए मुन्नकों का सेवन करें। ऐसा करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। 

2 - कब्ज की परेशानी को करे दूर

अगर सुबह खाली पेट मुनक्के का सेवन किया जाए तो यह कब्ज की समस्या को भी दूर कर देता है। बता दें कि पेट में मुनक्का पानी को सोख सकता है और फिर कब्ज की परेशानी को दूर करता है। यह पाचन तंत्र को तंदुरुस्त बनाने के साथ-साथ फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ऐसे में यह गैस की समस्या, मूत्र मार्ग में बाधा, पेट की परेशानी आदि समस्याओं को दूर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- खाने के बाद भी लगी रह जाती है भूख? जानें भूख को शांत करने और पेट भरा रखने के लिए क्या खाएं

3 - वजन को कम करने में भीगा मुनक्का है मददगार

अगर सुबह खाली पेट भीगे मुनक्का का सेवन किया जाए तो यह वजन को कम करने में उपयोगी है। इसके अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि यह वजन बढ़ाने के साथ साथ दुबले पतले शरीर से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में आप रोज सुबह उठकर खाली पेट भीगे मुनक्कों का सेवन कर सकते हैं।

4 - आंखों के लिए भीगा मुनक्का है अच्छा

बता दें कि मुनक्के के अंदर विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट गुण आदि पाए जाते हैं जो न केवल आंखों की कमजोरी को दूर करते हैं बल्कि मोतियाबिंद, आंखों की समस्या, मंद रोशनी आदि को भी दूर करते हैं। ऐसे में आप मुनक्के का सेवन करने के लिए आंखों को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Black Pepper & Honey: शहद और काली मिर्च के सेवन से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, जानें इनसे होने वाले नुकसान

5 - बालों के लिए भीगा मुनक्का है अच्छा

बता दें कि मनुष्य के अंदर आयरन, विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को झड़ने से रोकता है और बालों की चमक बनाए रखता है। ऐसे में अगर आप बालों को मजबूत रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से भीगे हुए मुनक्का का सेवन करें। ऐसा करने से पतले बाल मोटे हो जाते हैं और बालों से डैंड्रफ और स्कैल्प पर जलन आदि भी दूर हो जाती है।

खाली पेट भीगा मुनक्का खाने के नुकसान (Side Effects of Soaked Dry Munakka)

बता दें कि सेहत के लिए भी खाली पेट मुन्नके की अधिकता नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में यह शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा सकती है। साथी ही वजन को बढ़ा सकती है। इसका अधिक सेवन दस्त, वजन ज्यादा बढ़ना, उल्टी, बुखार, हृदय संबंधित रोग, फैटी लीवर, मधुमेह रोग आदि को बढ़ा सकता है। ऐसे में इसकी अधिकता से बचें। 

नोट- ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि खाली पेट भीगा मुनक्का सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इससे होने वाले नुकसान से भी बचना हमारी ही जिम्मेदारी है। ऐसे में अपन डाइट में भीगे मुनक्कों को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

ये लेख पारस हॉस्पिटल गुरुग्राम की चीफ डाइटीशियन नेहा पठानिया द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया है।

Read More Articles on healthy diet in Hindi

Read Next

गुनगुने दूध में मिश्री डालकर पीने से आती है अच्छी नींद, साथ ही दूर होती हैं ये 8 समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version