ड्राइविंग के समय देखने में परेशानी की वजह हो सकती है विटामिन A की कमी, जानें तेज नजर के लिए कुछ फूड्स और टिप्स

सड़क हादसों का मुख्य कारण या असावधानी होती है या आंखों की कमजोरी, जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने और नजर तेज करने के लिए कुछ फूड्स और टिप्स।

 
Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Jan 19, 2021 15:21 IST
ड्राइविंग के समय देखने में परेशानी की वजह हो सकती है विटामिन A की कमी, जानें तेज नजर के लिए कुछ फूड्स और टिप्स

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

क्‍या आपको सड़क पर ड्राइव करने में द‍िक्‍कत होती है? सामने से आ रहे वाहन आपको धुंधले द‍िखते हैं? ये लो व‍िजन के कारण हो सकता है। कई शोध में ये बात सामने आई है क‍ि 45 से 50 उम्र के वाहन चालकों की आंखों की रौशनी कम हो जाती है। आंखों की कम होती रौशनी का कारण व‍िटाम‍िन ए की कमी भी हो सकती है। व‍िटाम‍िन ए की कमी से धीरे-धीरे आपकी आंखें धुंधली होती हैं और आपको रोज के काम जैसे ड्राइव‍िंग, पेपर पढ़ना आद‍ि में दिक्‍कत होने लगती है। आपको भी ऐसी द‍िक्‍कत आ रही तो हम आपको आज व‍िटाम‍िन ए की कमी और उसका उपाय बतायेंगे। इस पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िये हमने बात की लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से और समझा क‍ि आंखों की सेहत का ध्‍यान कैसे रख सकते हैं। 

low eye vision gives poor driiving sense

व‍िटाम‍िन ए की कमी का पता कैसे चलता है? (Vitamin A Deficiency)

व‍िटाम‍िन ए 13 जरूरी व‍िटाम‍िनों में से एक है। व‍िटाम‍िन ए की कमी से आंखों में कलर और लो व‍िजन की समस्‍या होती है। इम्‍यून‍िटी के ल‍िये भी व‍िटाम‍िन ए जरूरी होता है। इसकी कमी को पूरी करने के ल‍िये आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहि‍ये। व‍िटाम‍िन ए की कमी से आंखो के साथ-साथ दांत भी कमजोर होते हैं। स्‍किन रूखा होना, थकान होना, तेजी से वजन घटना,नींद न आना, हड्ड‍ियों का कमजोर होना कुछ मुख्‍य लक्षण हैं ज‍िनसे आप पता लगा सकते हैं क‍ि शरीर में आपको व‍िटाम‍िन ए की कमी है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें- विटामिन ए सेहत के लिए क्यों है जरूरी? जानतें हैं इसके स्रोत, मात्रा, फायदे और नुकसान

स्‍वस्‍थ्‍य आंखों के ल‍िये खायें व‍िटाम‍िन ए से भरपूर डाइट (Benefits of vitamin A rich diet)

vitamin a rich diet

  • 1. हम सब जानते हैं क‍ि गाजर हमारी आंखों की सेहत के ल‍िये अच्‍छा होता है और व‍िटाम‍िन ए से आंखों की रौशनी बढ़ती है। गाजर को आप सलाद में इस्‍तेमाल करें या गाजर का जूस पी सकते हैं। 
  • 2. बचपन से हमें हरी सब्‍ज‍ियां खाने की नसीहत म‍िलती हैं।इनका एक फायेदा ये भी है क‍ि इनको खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है। इस समय पालक, पत्‍ता गोभी, मेथी बाजार में म‍िल रहा है आप चाहें तो इनका सलाद या उबालकर सब्‍जी बनाकर खायें। 
  • 3. कद्दू भी व‍िटाम‍िन ए से भरपूर होता है। आप कद्दू की सब्‍जी को कम तेल में बनाकर खायें। 
  • 4. शकरकंद में व‍िटाम‍िन ए पाया जाता है। आप चाहें तो आग में भूनकर या उबालकर चाट बनाकर खायें। 
  • 5. हमारी रसोई में हरा धन‍िया लगभग सब ड‍िशेज़ में डाला जाता है। इससे खाने का स्‍वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसमें मौजूद व‍िटाम‍िन ए आंखों के लि‍ये अच्‍छा माना जाता है। 
  • 6. पपीता न स‍िर्फ आंखों के ल‍िये अच्‍छा है बल्‍क‍ि इससे आपकी त्‍वचा भी हेल्‍दी बनती है। द‍िन में 1 प्‍लेट पपीता खाएं। छोटे बच्‍चों को पपीता जरूर खाना चाह‍िये। 
  • 7. ज‍िन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्‍हें दूध जरूर पीना चाह‍िये। कैल्‍श‍ियम की कमी से भी आंखें कमजोर होने लगती हैं। रोज़ 1 ग‍िलास दूध पीने की आदत डालें। 
  • 8. जो लोग नॉन वेजिटेर‍ियन हैं उन्‍हें अपनी डाइट में मछली को शाम‍िल करना चाह‍िये। मछली व‍िटाम‍िन ए का अच्‍छा स्रोत माना जाता है। 
  • 9. आपको आंखों की रौशनी बढ़ाने के ल‍िये डाइट में टमाटर को शाम‍िल करना चाह‍िये। टमाटर में एंटीऑक्‍सीडेंट और व‍िटाम‍िन ए की अच्‍छी मात्रा होती है। कैंसर से लड़ने में भी टमाटर अच्‍छा माना जाता है। 
  • 10. अंगूर भी व‍िटाम‍िन ए का अच्‍छा स्रोत माने जाते हैं। अंगूर काले हों या हरे आप उन्‍हें हर द‍िन खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- आंखों पर दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

आंखों की अच्‍छी सेहत के ल‍िये घरेलू उपाय (Home remedies to improve eye vision)

  • 1. आंखें कमजोर हो रही हैं तो आप दालचीनी की चाय का सेवन करें। लंबे समय तक आंखों के काम करते रहने से कई बार तनाव आ जाता है। दालचीनी के इस्‍तेमाल से नसों में बन रहे तनाव से आराम मि‍लता है। आप पानी को गरम करके उसमें दालचीनी डालें और पानी का रंग बदलने पर उसे कप में छानकर रोज़ सुबह प‍ियें। 
  • 2. त्रिफला भी आपके बाल और आंखें दोनों को स्‍वस्‍थ्‍य बनाता है। एक कटोरी में त्रिफला डालकर रातभर भ‍िगोकर रख दें। सुबह उसका पानी आंखों में डालें। इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है और आंखें साफ होती हैं। बस आपको इस बात का ध्‍यान रखना है क‍ि पानी को छानकर ही आंखों में डालें ज‍िससे कोई कण आपकी आंखों में न जाये।
  • 3. आपको सुबह उठकर साफ पानी से आंखों पर छींटे मारने चाहि‍ये। इससे आपकी आंखें साफ होती हैं। इसके साथ ही सुबह उठकर हथेली पर उंगली को रगड़कर उसे आंखों पर लगाने से आपकी आंखों को फायेदा होगा। ऐसा करने से आंखों को गरमाहट म‍िलती है ज‍िससे ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आंखों को आराम म‍िलता है, थकान कम होती है।  
  • 4. सुबह उठकर आपको म‍िश्री, कच्‍चा नार‍ियल, ताजा मक्‍खन, सौंफ और काली म‍िर्च के म‍िश्रण को म‍िलाकर चबा-चबाकर खाना चाह‍िये। इससे आंखों की रौशनी तेज होती है। आप चाहें तो दूध के साथ भी ये म‍िश्रण खा सकते हैं। इसके अलावा सौंफ और हरी इलाइची के म‍िश्रण का चूरण भी आंखों के ल‍िये अच्‍छा माना जाता है। 
  • 5. सुबह उठकर आपको हरी घास पर नंगे पैर चलना चाह‍िये। ऐसा माना जाता है क‍ि इससे आंखों की नसों को आराम म‍िलता है। इसके अलावा पैर के तलवों पर सरसों के तेल से माल‍िश करने से भी आंखों को आराम म‍िलता है। आपको न‍ियम‍ित तौर पर ऐसा करना चाहि‍ये क्‍योंक‍ि इस उपाय के कोई साइड इफेक्‍ट नहीं हैं। 
  • 6. आपको लगातार आंखों को काम करने नहीं देना है। अगर ऑफ‍िस का काम है तो बीच-बीच में पलकों को झपकाते रहें। लेटकर टीवी या पढ़ने का काम न करें। आपको सूरज की रौशनी को भी सीधे देखने से बचना है। इन सब बातों का ध्‍यान रखेंगे तो आपका व‍िजन और कमजोर नहीं होगा। 
  • 7. सौंफ आपकी आंखों के ल‍िये अच्‍छी मानी जाती है। सौंफ में बादाम और गाजर का रस म‍िलायें और इस म‍िश्रण को खायें। इससे आंखों को फायेदा म‍िलेगा। इसके साथ 1 चम्‍मच शहद भी खा सकते हैं। शुद्ध शहद भी आंखों के ल‍िये अच्‍छा माना जाता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में शहद डालकर उसे पी सकते हैं। इससे शरीर से व‍िषैले तत्‍व न‍िकलते हैं और आंखें स्‍वस्‍थ्‍य बनती हैं। 
  • 8. आंखों के आसपास अखरोट के तेल से माल‍िश करें। इससे आंखों की रौशनी तेज होती है। शुद्ध घी भी आंखों के ल‍िये अच्‍छा माना जाता है। घी से पांव के तलवों की माल‍िश करें। इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है। आप घी के अलावा नार‍ियल या त‍िल के तेल से भी माल‍िश करें तो फायेदा होगा। 
  • 9. 1 चम्‍मच मुलेठी पाउडर, 1 चम्‍मच शहद, आधा चम्‍मच घी म‍िलाकर गरम दूध के साथ सुबह-शाम प‍ियें। ज‍िन लोगों को चश्‍मा चढ़ा है उनका नंबर और न बढ़े इसल‍िये ये तरीका जरूर आजमायें। तला हुआ भोजन आपकी आंखों की सेहत के ल‍िये अच्‍छा नहीं होता। इसल‍िये हल्‍का खाना खायें। मूंग दाल में भी व‍िटाम‍िन ए मौजूद होता है। इसे खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है।
  • 10. कमजोर आंखों के ल‍िये पत्‍तागोभी के पत्‍ते अच्‍छे माने जाते हैं। इन पत्‍तों में सेंधा नमक डालकर सलाद की तरह खायेंफ इससे आंखों की रौशनी बढ़ेगी। प्‍याज और लहसुन को भी अपनी डाइट में शाम‍िल करें। इससे आंखें स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगी।

इन तरीकों से आप अपने शरीर में व‍िटाम‍िन ए की कमी पूरी कर सकते हैं और आंखों को कमजोर होने से बचा सकते हैं।  

Read more on Miscellaneous in Hindi

Disclaimer