बी-कॉम्पलेक्स और आयरन से भरपूर मुनक्का एनीमिया में है फायदेमंद
मुनक्के का प्रयोग औषधि के रूप में बहुत पहले से किया जाता रहा है। क्या आपको पता है कि साधारण सा दिखने वाला ये मुनक्का शरीर के लिए कितना फायदेमंद है? मुनक्का में कई ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। इसके अलावा मुनक्का शरी

मुनक्के में आयरन और बी कॉम्पलेक्स यानि विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए मुनक्का शरीर की कमजोरी और एनीमिया को ठीक करता है। इसमें मौजूद आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। यह स्वाद में मीठा और हल्का, सुपाच्य और नर्म होता है।

मुनक्के में मौजूद पॉलीफेनोलिक फीटन्यूट्रिएंट्स को एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बुखार के खतरे को कम करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को मारता है। इसलिए नियमित रूप से मुनक्के के कुछ दाने आपको कोल्ड और अन्य तरह के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

मुनक्के का नियमित सेवन पेट के लिए अच्छा रहता है। मुनक्के में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो पेट को लैक्सटिव प्रभाव देता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को आंतों से निकालने और आंतों की सफाई करने में मदद करता है।

मुनक्का वजन बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है क्योंकि ये फ्रक्टोज के साथ ग्लूकोज से भी समृद्ध होता है। फ्रक्टोज और ग्लूकोज आपके शरीर को दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा देते हैं। मुनक्का में मौजूद कई पौष्टिक तत्व आपको खराब कोलेस्ट्रॉल संग्रह करने के बिना वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:- कहीं ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स से बिगड़ न जाए आपकी सेहत, ये हैं 5 नुकसान

मुनक्के में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। मुनक्के का नियमित सेवन आपको आर्थराइटिस और गठिया जैसी बीमारियों से दूर रखेगा। मुनक्का हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए हड्डियों की परेशानी से बचने के लिए मुनक्के को अपने नियमित आहार में शामिल करें।
इसे भी पढ़ें:- शरीर में है विटामिन ई की कमी, तो आहार में शामिल करें ये 5 चीजें
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।