Tue Oct 27, 2026 | 11:45 AM IST

Expert

क्या शुगर के मरीज मुनक्का खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, सावधानियां और खाने के तरीके

डायबिटीज की समस्या में आप मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। बस आपको इन तरीकों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 
क्या शुगर के मरीज मुनक्का खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, सावधानियां और खाने के तरीके क्या शुगर के मरीज मुनक्का खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, सावधानियां और खाने के तरीके

मुनक्का का उपयोग आमतौर हमारे घरों में कई तरह की डिश और भिगोकर खाने के लिए किया जाता है। इसे सूखे रूप में, मिठाई, हलवा, पुलाव, बिरयानी और सेवई में डालकर खाना लोगों को काफी भाता है। यह वास्तव में अंगूर से बने होते हैं, जिन्हें धूप में सूखाकर तैयार किया जाता है। ये विटामिन और खनिज का एक बढ़िया स्त्रोत है, जो पूरे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को मुनक्का के सेवन से परहेज करने को कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मुनक्का के सेवन से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है और कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। इसके मीठे स्वाद के कारण यह आपको डायबिटीज में हानिकारक लग सकता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम आपको बता दें कि आप डायबिटीज की समस्या में भी मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। इससे जुड़ी तमाम चीजों के बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

क्या डायबिटीज में मुनक्का का सेवन कर सकते हैं ?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि आप बिना किसी चिंता के डायबिटीज में मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। दरअसल मुनक्का का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है, जो आपको पूरे दिन भरपूर महसूस कराता है। डायबिटीज में नैचुरल मिठास का सेवन कर सकते हैं। बस आपको इसके तरीके के बारे में ध्यान रखना चाहिए ताकि आप एक बार में अधिक कार्ब्स का सेवन न करें क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या या आप प्री-डायबिटीज स्टेज में है, तो उस दौरान भी आप मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। हालांकि किसी विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में आपको बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

munakka-diabetesmunakka-diabetes

Image Credit- Freepik

डायबिटीज में मुनक्का कैसे खाना चाहिए ?

डायबिटीज की समस्या में अगर आप मुनक्का खा रहे हैं, तो आपको इसे एक समय के आहार के रूप में गिनना चाहिए या इसका सेवन खाने के दौरान या खाने के तुरंत बाद न करें। जैसे अगर आपने खाने से दो घंटे पहले मुनक्का खाया है, तो खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम से कम या न लेने का प्रयास करें। इसे आपको अपनी डाइट में ऐसे शामिल करना चाहिए ताकि खाने के साथ आपका शरीर इसे डाइजेस्ट कर सके और पूरे दिन में आप अधिक कार्ब्स का सेवन भी न करें क्योंकि इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसे आप जब भी खाएं भिगोकर खाने का प्रयास करें। इसके अलावा अपनी डायटीशिन की मदद से आप मुनक्का को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। पूरे दिन में एक मुनक्का खाने की ही कोशिश करें ताकि शुगर लेवल संतुलित रहे। 

इसे भी पढे़ं- महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करता है मुनक्का, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

डायबिटीज में मुनक्का के फायदे

1. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स 

मुनक्का का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह अचानक आपके ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि नहीं करता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग एक या दो मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। हालांकि प्रोसेस्ड या कृत्रिम चीनी से बने मुनक्का के सेवन से बचें। 

2. फाइबर से भरपूर 

मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पेट में गुड बैक्टीरिया के विकास में भी सहायक हो सकता है। घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कम करता है। 

munakka-diabetesmunakka-diabetes

Image Credit- Freepik

3. वजन घटाने में सहायक

इसमें प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो लंबे समय तक आपको एनर्जी प्रदान करता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही यह ऊतकों के निर्माण में भी मदद करता है और वसा की मात्रा को कम करता है। इससे पेट की कई बीमारियां भी कम हो सकती है। 

4. हड्डियों के लिए उपयोगी

मुनक्का में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से हड्डियां और दांत मजबूत रहते हैं। इसके अलावा पोटैशियम तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों की क्षमता में सुधार करता है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

→ प्रेगनेंसी में चेरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे खाते समय जरूरी सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2022 00:00 IST

    Published By : Dipti kumari