Rajasthani Tikkar Roti Recipe: राजस्थानी टिक्कड़ रोटी पारंपरिक थाली का विशेष हिस्सा है, जो अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद गुणों के लिए मशहूर है। यह मोटे गेहूं के आटे, बेसन और घी के साथ हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन जैसे मसालों से तैयार की जाती है। इसकी खासियत इसका मोटा और कुरकुरा स्वाद है, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराती है, जो इसे किसानों और मेहनतकश लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता है। टिक्कड़ रोटी राजस्थान की परंपरा, स्वाद और पोषण का एक अच्छा उदाहरण है। राजस्थान में टिक्कड़ रोटी को विशेष रूप से सर्दियों में खाया जाता है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। यह न केवल भोजन का हिस्सा है बल्कि त्योहारों और खास अवसरों पर इसे पारंपरिक व्यंजन के रूप में परोसा जाता है। इस लेख में जानेंगे टिक्कड़ रोटी के फायदे, रेसिपी और अन्य जानकारी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल की डाइटिशियन सना गिल से बात की।
सेहत के लिए टिक्कड़ रोटी को खाने के फायदे- Rajasthani Tikkar Roti Health Benefits
राजस्थानी टिक्कड़ रोटी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्रियां इसे पोषण से भरपूर और शरीर के लिए फायदेमंद बनाते हैं-
- टिक्कड़ रोटी में अजवाइन और हल्दी का इस्तेमाल होता है, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट में गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
- यह रोटी घी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देती है।
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- मोटे आटे और बेसन का इस्तेमाल इसे फाइबर का अच्छा स्रोत बनाता है, जो पेट में कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है।
- यह रोटी लंबे समय तक पेट भरा रखने का एहसास कराती है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती।
- इसमें इस्तेमाल किया गया घी और बेसन कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- ठंड के मौसम में टिक्कड़ रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है और ठंड से बचाव करती है।
इसे भी पढ़ें- ठंड में बाजरे का चूरमा क्यों है आपकी सेहत का सुपरफूड? एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे
टिक्कड़ रोटी में मौजूद कैलोरीज- Calories in Rajasthani Tikkar Roti
1 टिक्कड़ रोटी (100 ग्राम) में लगभग 150 कैलोरीज होती हैं। एक वयस्क व्यक्ति को 1-2 टिक्कड़ रोटियां खानी चाहिए, खासकर अगर इसे घी के साथ बनाया गया हो। टिक्कड़ रोटी फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद बेसन प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है। अजवाइन और हल्दी पाचन को बेहतर बनाते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह रोटी घी से भरपूर होती है, जो शरीर को ऊर्जा देती है।
राजस्थानी टिक्कड़ रोटी की रेसिपी- Rajasthani Tikkar Roti Recipe
सामग्री:
- बाजरा और गेहूं का मिक्स आटा
- बेसन
- घी
- हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर
- अजवाइन
- नमक
- पानी
विधि:
- एक बड़े बर्तन में आटा, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक मिलाएं।
- इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्रण चिकना हो जाए।
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे से लोइयां बनाएं और मोटी रोटियां बेलें।
- तवे पर धीमी आंच पर रोटी को सेकें।
- ऊपर से घी लगाकर इसे कुरकुरी और सुनहरी होने तक पकाएं।
- टिक्कड़ रोटी तैयार है।
- इसे रायता, लहसुन की चटनी या प्याज के साथ परोसें।
राजस्थानी टिक्कड़ रोटी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहतमंद भी है। यह पारंपरिक व्यंजन न केवल राजस्थान की पहचान है बल्कि इसे हर कोई अपने खाने में शामिल कर सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
बिहार में सर्दियों के मौसम में विशेषतौर पर खाया जाता है बगिया, डाइटिशियन से जानें रेसिपी और फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version